Last Updated:
हाल में ही उर्वशी रौतेला को ईडी ने बेटिंग ऐप मामले में समन भेजा. उनके अलावा मिमी चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया है. चलिए बताते हैं उर्वशी रौतेला इससे पहले किन किन विवादों के चलते किरकिरी करवा चुकी हैं.

बेटिंग ऐप मामले में मिमी चक्रवर्ती और उर्वशी रौतेला को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (Directorate of Enforcement) ने पूछताछ का समन भेजा गया है. ये मामला अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ा है. जिसमें पहले भी कई बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों से भी पूछताछ ङुई थी. ये कोई पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड की ब्यूटी उर्वशी रौतेला विवादों से घिरी हो. पहले भी अपने बयानों और कुछ न कुछ हरकत को लेकर वह बवाल में रह चुकी हैं. चलिए बताते हैं उर्वशी रौतेला की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में. (Insta@urvashirautela)

‘डाकू महाराज’ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार बाथरूम वीडियो लीक होने की वजह से काफी बवाल मचा चुकी हैं. इस वीडियो में वह बाथरूम में कपड़े बदलती दिखी थीं. ये वीडियो काफी वायरल हुआ था और बवाल बढ़ने पर एक्ट्रेस ने चुप्पी भी तोड़ी थी. उन्होंने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में उस क्लिप को फिल्म ‘घुसपैठिया’ का एक सीन बताया था. जिसे मेकर्स ने सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के चलते वायरल कर दिया. ये बताने के बाद तो उर्वशी रौतेला को और भी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.(Insta@urvashirautela)

एक बार उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ नाम जोड़े जाने पर भी सुर्खियों में आई थीं. खुद उर्वशी रौतेला ने कई क्रिप्टिक पोस्ट भी किए थे तो एक इंटरव्यू में RP कहकर भी अफवाहों को हवा दी थी. (Insta@urvashirautela)

‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में बिना पूरा नाम लिए उर्वशी रौतेला ने कहा कि एक बार मिस्टर आरपी उनका 10-12 घंटे इंतजार करते रहे थे. 16-17 कॉल भी किए थे लेकिन उन्होंने सबको इग्नोर कर दिया और जाकर सो गईं. साल 2018 में तो दोनों की डेटिंग की खबरें भी खूब उछली थीं. लेकिन इस अफेयर पर कभी दोनों ने हामी नहीं भरी. लेकिन ऋषभ पंत ने एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला को फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी बात कहते हैं. (Insta@urvashirautela)

‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘सनम रे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं उर्वशी रौतेला का एक किस्सा बड़ा फेमस है. कहा जाता है कि वह एक बार मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गई थीं. साल 2016 में उनपर आरोप लगा था कि वह डिजाइनर की पार्टी में बिन बुलाए पहुंच गई थीं. इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल के पीछे पीछे वह बाथरूम तक भी चली गईं और सेल्फी मांगने लगीं. हालांकि इन बातों को उर्वशी रौतेला की टीम ने फर्जी बताया था. टीम ने कहा था कि एक्ट्रेस को पार्टी का इन्विटेशन मिला था. (Insta@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला को कई बार अपनी वाहवाही करने के चलते भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. एक बार तो उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उत्तराखंड में उनका एक मंदिर भी है. एक्ट्रेस ने कहा था कि बद्रीनाथ के बगल में उर्वशी मंदिर है. जो कि मेरा मंदिर है. उनसे जब पूछा कि क्या ये मंदिर उनके लिए डेडिकेट है. तो उन्होंने हां कहा था. मगर किरकिरी तब हुई थी जब फैक्ट चेक में पता चला कि इस मंदिर का उर्वशी रौतेला से कोई लेना देना नहीं है. बद्रीनाथ के पास उर्वशी देवी का मंदिर जरूर है लेकिन इसका संबंद वैदिक काल से है. (Insta@urvashirautela)

इस तरह उर्वशी रौतेला कई बार अपने बड़बोले बयानों के चलते भी विवादों में आई हैं. जब सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था तब भी उन्होंने कुछ ऐसी ही बात कही थी कि लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया था. दरअसल एक्ट्रेस से सैफ के बारे में सवाल किया गया. तो वह तुरंत अपनी लग्जरी डायमंड रिंग और गिफ्ट्स को शो ऑफ करने लगीं. (Insta@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला ने अब तक कई आइटम नंबर भी किए हैं. मगर जब उन्होंने डाकू महाराज फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ दबिड़ी दबिड़ी गाना किया था तो उन्हें काफी ताने सुनने को मिले थे. लोगों ने एक्टर संग उनके ऐज गैप और डांस मूव्स के चलते उन्हें खरी खोटी सुनाया था. उनके डांस को अश्लील भी कहा था. (Insta@urvashirautela)
September 15, 2025, 11:48 IST





