खेल » कब रिलीज होगा Baaghi 4 का Trailer? होगा सबसे बड़ा एक्शन का तमाशा, पोस्टर में दिखी टाइगर-बाबा की जोरदार टक्कर!

कब रिलीज होगा Baaghi 4 का Trailer? होगा सबसे बड़ा एक्शन का तमाशा, पोस्टर में दिखी टाइगर-बाबा की जोरदार टक्कर!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 का ट्रेलर 30 अगस्त सुबह 11:11 बजे रिलीज होगा, फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

कब रिलीज होगा Baaghi 4 का Trailer? पोस्टर में दिखी टाइगर-बाबा की जोरदार टक्कर!बागी-4 अगले महीने 5 सितंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने फैंस के लिए जबरदस्त धमाका करने जा रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर अब आखिरकार रिलीज होने जा रहा है. फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कल यानी शनिवाल 30 अगस्त सुबह 11:11 बजे लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि ट्रेलर रिलीज ठीक एक हफ्ते पहले हो रहा है, क्योंकि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

फिल्म के ट्रेलर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. यहां तक कि टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले अपने फैंस से देरी के लिए माफी भी मांगी थी. इस बीच, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने फिल्म का एक नया और दमदार पोस्टर शेयर कर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

30 अगस्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर आएगा ट्रेलर

साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त का एक शानदार पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन दिया है- ‘सबसे खतरनाक और खूनी मोहब्बत की कहानी शुरू होने वाली है. इस दुनिया में, हर आशिक एक विलेन होता है. बागी-4 का ट्रेलर कल सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज होगा. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी