विदेश » कनाडा के सरे में फायरिंग और उगाही के मामले में 3 भारतीय गिरफ्तार | Three Indians Arrested for Firing and Extortion in Surrey, Canada

कनाडा के सरे में फायरिंग और उगाही के मामले में 3 भारतीय गिरफ्तार | Three Indians Arrested for Firing and Extortion in Surrey, Canada

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Indians In Canada: कनाडा के सरे शहर में फिरौती और फायरिंग के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. 1 फरवरी को एक घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें एक राइडशेयर वाहन से पकड़ा. सरे में बढ़ते संगठित अपराध और उगाही के मामलों के बीच यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.

ख़बरें फटाफट

कनाडा में भारतीय लड़कों की 'गैंगवार'? फायरिंग और उगाही के मामले में 3 गिरफ्तारZoom

ब्रिटिश कोलंबिया में पकड़े गए तीन भारतीय.

Canada News: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां उगाही (Extortion) से जुड़ी एक घटना में फायरिंग करने के आरोप में तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना वैंकूवर के पास स्थित क्रेसेंट बीच इलाके की है. सरे पुलिस सर्विस के अनुसार, 1 फरवरी की तड़के करीब 3:50 बजे एक घर के बाहर गोलियां चलने और आग लगने की सूचना मिली थी.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और 28 एवेन्यू के पास एक राइडशेयर वाहन को रोका. इसी वाहन से तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय हरजोत सिंह, 19 वर्षीय तरणवीर सिंह और 21 वर्षीय दयाजीत सिंह बिलिंग के रूप में हुई है. ये तीनों भारतीय नागरिक हैं. पुलिस ने इनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं ताकि अन्य गवाह या पीड़ित सामने आ सकें.

इमिग्रेशन स्टेटस पर लटकी तलवार

इन तीनों पर फायरिंग और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने मामले की जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को भी दे दी है. यदि अदालत में इन पर दोष सिद्ध हो जाता है, तो न केवल इन्हें लंबी जेल होगी, बल्कि इसका सीधा असर उनकी इमिग्रेशन स्थिति पर पड़ेगा, जिससे उन्हें डिपोर्ट भी किया जा सकता है. फिलहाल जांच एजेंसियां इनके किसी खास गैंग से जुड़े होने की तलाश कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी