खेल » कंगना ने डेटिंग ऐप्स की उधेड़ी बखिया, यूजर्स को कहा ‘लूजर’, लिव-इन रिलेशनशिप पर साधा निशाना- ‘कैसा चरित्र…’

कंगना ने डेटिंग ऐप्स की उधेड़ी बखिया, यूजर्स को कहा ‘लूजर’, लिव-इन रिलेशनशिप पर साधा निशाना- ‘कैसा चरित्र…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Kangana Ranaut On Dating Apps: कंगना रनौत ने डेटिंग ऐप्स पर अपनी भड़ास निकाली. एक्ट्रेस ने डेटिंग ऐप्स को समाज का ‘गटर’ बताया और इसके यूजर्स को ‘लूजर’ कहा. उन्होंने महिलाओं के लिए लिव-इन रिलेशनशिप पर सवाल उठाए.

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

नई दिल्ली: कंगना रनौत हर एक मुद्दे पर बेखौफ होकर अपनी बात रखती हैं, हालांकि वे अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों से घिर जाती हैं. एक्ट्रेस की बातें लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर देती हैं. उन्होंने अब डेटिंग ऐप्स की बखिया उधेड़ी है और लिव-इन रिलेशनशिप की तीखी आलोचना की है. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना रनौत ने भारतीय संस्कृति के लिए डेटिंग ऐप्स और लिव-इन रिलेशनशिप को गलत बताया है. एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई के यूट्यूब चैनल पर एक खुली बातचीत में कहा, ‘मैंने कभी डेटिंग ऐप्स पर जाने की इच्छा नहीं जताई. यह हमारे समाज का असली ‘गटर’ है. हर किसी की कोई-न-कोई जरूरत होती है, चाहे वह आर्थिक हो, शारीरिक हो या कुछ और.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना रनौत ने मॉडर्न डेटिंग कल्चर को लेकर नफरत बयां की. वे बोलीं, ‘हर एक मर्द और औरत की जरूरतें होती हैं, लेकिन हम उन्हें कैसे पूरा करते हैं? यही सवाल है. क्या हम इसे शालीन तरीके से करते हैं या हम इसे ज्यादा अशिष्ट तरीके से करते हैं. जैसे हर रात किसी की तलाश में घर से निकल जाना? यही अब डेटिंग है और यह भयानक है.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना ने इसे ‘नीच काम’ कहा और बोलीं कि वह उन लोगों से बातचीत करने की कल्पना भी नहीं कर सकतीं जो ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. जब होस्ट ने कंगना के बयान से दूरी बनाए रखी, तो वे चुनौती देते हुए बोलीं, ‘आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? आप ट्रोल किए जाने से डरते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना आगे कहती हैं, ‘क्या आप अपने छोटे भाई या बहन के लिए यही चाहेंगे? मुझे नहीं लगता कि कोई सामान्य आदमी जिसे कोई समस्या नहीं है, डेटिंग ऐप पर जाना चाहेगा. जो लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं, वे ऐसी जगहों पर जाते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना ने जोर देकर कहा कि सही रिलेशनशिप प्रोफेशनल या एकेडमिक माहौल में या फिर परिवार के जरिये पाए जा सकते हैं. एक्ट्रेस के शब्दों में, ‘आप अच्छे लोगों को उन कार्यालयों में पाते हैं जिनमें आप काम करते हैं या उन कॉलेजों में जिनमें आप पढ़ते हैं या उन पार्टनरों में जिन्हें आपके माता-पिता आपके लिए अरेंज मैरिज के लिए ढूंढते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

कंगना ने डेटिंग ऐप यूजर्स को जीवन में असफल बताया. वे बोलीं, ‘आप मुझे डेटिंग ऐप्स पर नहीं पाएंगे. वहां केवल लूजर मिलेंगे, वे लोग जिन्होंने अपने जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया है. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

39 साल की कंगना रनौत ने आखिर में कहा, ‘अगर आप ऑफिस में, अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के जरिये किसी से मिलते नहीं हैं और फिर आप डेटिंग ऐप पर पहुंच जाते हैं, तो सोचिए आपका कैसा कैरेक्टर है.’ (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

homeentertainment

कंगना ने डेटिंग ऐप्स की उधेड़ी बखिया, यूजर्स को बताया ‘लूजर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी