Last Updated:
PM Narendra Modi News: PM मोदी ने चीन में एससीओ समिट में भाग लिया. वहां से आने के बाद उन्होंने पंजाब की बाढ़ पर सीएम भगवंत मान से बात की. आज वह बिहार की महिलाओं को सौगात देंगे.
चीन से आते ही एक्शन में मोदी, उधर भगवंत मान को मिलाया फोन, इधर बिहार की महिलाओं को देंगे सौगातदरअसल, पीएम मोदी चीन से कल यानी 1 सितंबर 2025 को स्वदेश पहुंचे. चीन से वापस दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं, आज 2 सितंबर को वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे.. यह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह घटनाक्रम दिखाता है कि पीएम मोदी विदेश यात्रा के बाद भी घरेलू मुद्दों पर कितनी तेजी से ध्यान केंद्रित करते हैं.
पंजाब के कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 29 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों प्रभावित हैं. इसे लेकर भगवंत मान ने रविवार को ही पीएम मोदी को पत्र लिखकर 60,000 करोड़ रुपये की लंबित राशि जारी करने की मांग की थी. चीन से आते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले भगवंत मान को फोन मिलाया और कहा कि केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि प्रभावितों को तत्काल राहत मिल सके.
उधर, बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी आज दोपहर 12:30 बजे बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ का शुभारंभ करेंगे. यह संघ ग्रामीण महिलाओं को ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जो मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ा है. हाल ही में बिहार कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी, जिसमें हर परिवार की एक महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी, और छह महीने बाद 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां रोजगार के अवसर सीमित हैं.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें
September 02, 2025, 10:27 IST





