खेल » एल्विश यादव के घर पर फायरिंग: बॉलीवुड सितारों पर हमले.

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग: बॉलीवुड सितारों पर हमले.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हुई, वह घर पर नहीं थे. कपिल शर्मा, सलमान खान, एपी ढिल्लों और राकेश रोशन पर भी हमले हुए हैं. सिद्धू मूसेवाला की मौत ने देश को झकझोर दिया था.

गोलियों की गूंज से दहले सितारे... एल्विश यादव, सलमान खान से कपिल शर्मा तक
हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई. यह हमला तब हुआ जब वह घर पर नहीं थे. सुबह के वक्त तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि, इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया है. बता दें कि एल्विश यादव अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं जिन पर इस तरह का हमला हुआ हो. पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड से लेकर कॉमेडी और म्यूजिक इंडस्ट्री तक कई सितारे ऐसे हमलों का सामना कर चुके हैं. इनमें सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल है जिनकी तो जान चली गई.

कपिल शर्मा: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक कैफे खोला. लेकिन कुछ ही दिनों में वहां दो बार फायरिंग हुई. पहली बार 10 जुलाई को गोलीबारी हुई, जब कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे. दूसरी बार भी कैफे पर हमला हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है.

सलमान खान: मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग की गई थी. बाइक पर आए बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाईं और फरार हो गए. बाद में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. सलमान को पहले भी इस गैंग से धमकी मिल चुकी है. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया.

एपी ढिल्लों: सितंबर 2024 में मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई. हमले के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली. उसने धमकी देते हुए कहा कि यह हमला सलमान खान से नजदीकी रखने की वजह से किया गया है. इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

राकेश रोशन पर फायरिंग: साल 2000 में मशहूर अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन पर जानलेवा हमला हुआ था. यह घटना उनके ऑफिस के बाहर घटी, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी थी. इस हमले में राकेश रोशन घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. माना जाता है कि यह हमला एक फिल्म प्रोजेक्ट या उससे जुड़े विवाद के कारण किया गया था. इस घटना ने बॉलीवुड में चिंता का माहौल बना दिया था क्योंकि पहली बार किसी बड़े फिल्मकार को इस तरह खुलेआम निशाना बनाया गया था.

सिद्धू मूसेवाला: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके सिद्धू मूसेवाला की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. साल 2022 में उनकी कार पर हमला किया गया, जिसमें बदमाशों ने करीब दो दर्जन गोलियां दागीं. यह हमला इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई. इस पूरी घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गोलियों की गूंज से दहले सितारे… एल्विश यादव, सलमान खान से कपिल शर्मा तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी