Last Updated:
फेमस एक्टर राजपाल यादव ने अपने कानूनी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें एग्रीमेंट के जाल में फंसाया गया. राजपाल के अनुसार, शुरुआत में 5 करोड़ के कर्ज के बदले 8 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन फिल्म रिलीज के वक्त शर्तों को मनमाने ढंग से बदलकर 11 करोड़ रुपये कर दिया गया. उन्होंने चेक बाउंस के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि एक भी चेक बाउंस नहीं हुआ है.

राजपाल यादव ने 5 करोड़ के लोन को लेकर हुए एग्रीमेंट पर किया खुलासा.
राजपाल यादव ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. एक्टर का कहना है कि 5 करोड़ रुपये की ईंटों पर राजपाल यादव के गांव का पुश्तैनी मकान बना है और 50 करोड़ रुपये की रकम भी राजपाल यादव को कमजोर नहीं कर सकती.
दूसरे एग्रीमेंट में अचानक बढ़ा दी गई रकम
वीडियो में राजपाल दावा कर रहे हैं कि सबसे पहले साल 2012 में पहला एग्रीमेंट साइन हुआ और 5 करोड़ रुपये के लोन के बदले 8 करोड़ रुपये मांगे गए, साथ ही वादा किया गया कि फिल्म के रिलीज के बाद पैसा वापस होगा, लेकिन फिर अगले ही साल जब फिल्म के रिलीज के लिए सिनेमाघरों में जानी थी, लेकिन तभी दूसरा एग्रीमेंट फिल्म के रिलीज में देरी के समय भेजा जाता है जिसमें 11 करोड़ रुपये की मांग की जाती है.
शिकायतकर्ता के इंटरव्यू के बाद पिट गई फिल्म
राजपाल यादव के मुताबिक, फिल्म की रिलीज के बाद पैसों की वापसी की बात हुई थी, लेकिन रिलीज में देरी के बाद दूसरे एग्रीमेंट में पैसे बढ़ाने की बात की गई और कहा गया कि समय पर लौटा दोगे तो 7 करोड़ रुपये भी ले लूंगा, लेकिन अभी 11 करोड़ रुपये पर फिक्स कर लेते हैं. राजपाल ने दावा किया कि शिकायतकर्ता माघव गोपाल वर्मा के दिए इंटरव्यू के बाद फिल्म बुरी तरीके से पिट गई, क्योंकि हर जगह छप गया था कि राजपाल ने ठगा, राजपाल ने फ्रॉड किया.
राजपाल यादव का दावा-एक भी चेक नहीं हुआ था बाउंस
फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज होना था, लेकिन 1200 पर सिमट गई. थिएटर के मालिकों ने फिल्म लगाने से मना कर दिया. राजपाल यादव ने यह भी साफ किया कि मामला चेक बाउंस का नहीं था, क्योंकि उनके द्वारा दिया गया एक भी चेक बाउंस नहीं हुआ था और उनके साक्ष्य कोर्ट में भी रखे जाएंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
March 02, 2026, 08:25 IST





