खेल » एक से बढ़कर एक दी सुपरहिट, सेकेंड इनिंग में नर्वस हो गया था सुपरस्टार, फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

एक से बढ़कर एक दी सुपरहिट, सेकेंड इनिंग में नर्वस हो गया था सुपरस्टार, फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

साल 2003 में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी जिसमें रियल लाइफ पिता-पुत्र साथ नजर आए थे. राजकुमार हिरानी की ये फिल्म बॉक्स-़ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और इसे क्लासिक का दर्जा हासिल है. इस फिल्म से 70-80 के दशक के सुपरस…और पढ़ें

एक से बढ़कर एक दी सुपरहिट, सेकेंड इनिंग में नर्वस हो गया था सुपरस्टारसाल 2003 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी.
नई दिल्ली. साल 2003 में एक ब्लॉकबस्टर आई थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म में रियल लाइफ पिता-पुत्र की जोड़ी दिखी थी जिसने तहलका मचा दिया था. टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने कमाल का कलेक्शन दर्ज किया था. ये सुनील दत्त और संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस है. डिस्ट्रीब्यूटर्स के पचड़े में फंसी फिल्म से जहां एक नए नेवेले एक्टर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था, वहीं 70 के दशक के एक सुपरस्टार ने इस फिल्म से नई पारी का आगाज किया था.

फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त के साथ सुनील दत्त, बोमन ईरानी और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल अदा किया था. इस फिल्म में संजय दत्त और सुनील दत्त पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए थे. रियल लाइफ पिता और पुत्र की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन भी पापा-बेटे का रोल अदा किया था. ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से सुनील दत्त ने 16 साल बाद पर्दे पर वापसी की थी और वो डेढ़ दशक बाद कैमरा फेस करने से घबराए हुए थे.

मुन्नाभाई में सुनील दत्त और संजय दत्त पहली बार साथ नजर आए थे

फिल्म में सुनील दत्त के को-स्टार रहे बोमन ईरानी ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बात करते हुए दिग्गज एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने का अपना अनुभव साझा किया था. वो कहते हैं कि फिल्म में उनका किरदार इतना अलग था कि सुनील दत्त असल में उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे. बोमन के मुताबिक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जब वो बार-बार सुनील दत्त के पास खड़े हो रहे थे, तो मदर इंडिया फेम एक्टर ने किसी से पूछा, ये कौन है जो बार-बार बगल में खड़ा हो रहा है.

Sunil dutt, munnabhai mbbs, munnabhai mbbs collection, sunil dutt age, sunil dutt death reason, boman irani encounter with sunil dutt, boman irani shared experience of working with sunil dutt, सुनील दत्त, बोमन ईरानी, मुन्नाभाई एमबीबीएस, बोमन ईरानी की डेब्यू फिल्म, सुनील दत्त और संजय दत्त की फिल्म
‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ का एक सीन.

बोमन को नहीं पहचान पाए थे सुनील

बोमन ईरानी कहते हैं, ‘उन्हें लग रहा था कि मैं कोई फैन हूं. जब सुनील दत्त को पता चला कि वो मैं हूं तो उन्होंने डॉक्टर साहब कहकर मुझे गले लगा लिया. मुझे उस वक्त पहली बार इंडस्ट्री का महसूस हुआ’. दरअसल, फिल्म में बोमन ने डॉक्टर अस्थाना का रोल अदा किया था और उनके किरदार के सिर पर बाल नहीं थे जिस वजह से काफी समय तक लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाते थे.

16 साल बाद कमबैक से पहले नर्वस थे सुनील दत्त

वो आगे कहते हैं कि मुन्नाभाई एमबीबीएस से सुनील दत्त ने 16 साल बार पर्दे पर कमबैक किया था जिस वजह से वो घबराए हुए थे. उन्होंने फिल्म की शूटिंग से पहले अपने को-स्टार के कान में कहा था कि वो काफी नर्वस हैं और ये सुनकर बोमन ईरानी हैरान रह गए थे. वो सोच में पड़ गए थे कि इतना बड़ा सुपरस्टार नर्वस कैसे हो सकता है. एक्टर के मुताबिक सुनील दत्त के व्यवहार ने उन्हें काफी प्रभावित किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

एक से बढ़कर एक दी सुपरहिट, सेकेंड इनिंग में नर्वस हो गया था सुपरस्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी