व्यापार » एक साल में 1 लाख बन गए 14 लाख, महीनेभर में पैसे दोगुने, किस्‍मतवालों के ही हाथ लगा ये शेयर

एक साल में 1 लाख बन गए 14 लाख, महीनेभर में पैसे दोगुने, किस्‍मतवालों के ही हाथ लगा ये शेयर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Multibagger Stock : सियान एग्रो इंडस्‍ट्रीज खाद्य तेल, चावल और मसालों के पैक्ड फूड सेगमेंट के साथ ही इथेनॉल सेक्‍टर में काम करती है. सियान एग्रो के जून तिमाही के नतीजे शानदार रहे. जून 2025 तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 52.21 करोड़ रुपये हो गया.

ख़बरें फटाफट

एक साल में 1 लाख बन गए 14 लाख, किस्‍मतवालों के ही हाथ लगा ये शेयरसियान एग्रो के जून तिमाही के नतीजे शानदार रहे.

नई दिल्‍ली. पिछले काफी समय से शेयर बाजार में स्मॉल-कैप शयेर सियान एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने धूम मचा रखी है. यह शेयर ह‍र दिन नया रिकार्ड बना रहा है. इस मल्‍टीबैगर शेयर की तेजी देखकर हर कोई हैरान है. सियान एग्रो इंडस्‍ट्रीज शेयर ने एक साल में निवेशकों को 1360 फीसदी, साल 2025 में अभी तक 513 फीसदी तो पिछले एक महीने में करीब 125 फीसदी रिटर्न दिया है. आज शुक्रवार, 17 अक्‍टूबर को सियान एग्रो शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 3122.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल गडकरी हैं जो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पुत्र हैं. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्‍सेदारी 67.67% है.

कंपनी के शेयर में तेजी को देखते हुए बीएसई ने इसे लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेज़र (ASM: स्टेज 4) के तहत रखा है ताकि निवेशक सावधानी बरत सकें. सियान एग्रो इंडस्‍ट्रीज खाद्य तेल, चावल और मसालों के पैक्ड फूड सेगमेंट के साथ ही इथेनॉल सेक्‍टर में काम करती है. सियान एग्रो के जून तिमाही के नतीजे शानदार रहे. जून 2025 तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 52.21 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल समान तिमाही में यह सिर्फ 9.79 लाख रुपये था. संचालन से राजस्व बढ़कर 510.80 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल केवल 17.47 करोड़ रुपये था. यह उछाल कंपनी की मजबूत कार्यप्रणाली और बढ़ती बाजार हिस्सेदारी को दर्शाता है.

1 लाख के बन गए 1,460,275 रुपये

सियान एग्रो इंडस्‍ट्रीज शेयर ने एक साल में निवेशकों को छप्‍परफाड़ रिटर्न दिया है. सालभर पहले इस शेयर की कीमत 213.85 रुपये था जो आज बढकर 3122.80 रुपये हो गया है. एक साल पहले अगर किसी निवेशक ने इस मल्‍टीबैगर शेयर में पैसा लगाया था और अब तक निवेशित रहा है, तो आज उसके निवेश की वैल्‍यू बढकर 1,460,275 हो चुकी है.

इसी तरह एक महीने पहले अगर आपने एक लाख रुपये लगाए होते तो अब आपको 224,904 रुपये मिलते. यानी महीनेभर में ही डबल से भी ज्‍यादा.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

एक साल में 1 लाख बन गए 14 लाख, किस्‍मतवालों के ही हाथ लगा ये शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी