खेल » एक विलेन जिसने 14 हीरो को चटाई धूल, जब बॉलीवुड में लौटा ‘गब्बर’ जैसा खौफनाक किरदार, थर्रा उठा था बॉलीवुड

एक विलेन जिसने 14 हीरो को चटाई धूल, जब बॉलीवुड में लौटा ‘गब्बर’ जैसा खौफनाक किरदार, थर्रा उठा था बॉलीवुड

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दुनिया में हीरो की शोहरत जितनी बड़ी होती है, उतनी ही ताकत एक धमाकेदार विलेन के बिना अधूरी रहती है. प्राण, नाना पाटेकर, गुलशन ग्रोवर, अमरीश पुरी से अशुतोष राणा तक कई ऐसे सितारे हुए, जिन्होंने लोगों को डराया. लेकिन ये भी सच है कि 70 के दशक में ‘शोले’ के गब्बर सिंह ने जो खौफ पर्दे पर छोड़ा था, वैसा असर दोबारा लाना आसान नहीं था. बॉलीवुड में ‘शोले’ की रिलीज के बाद एक ऐसा विलेन आया जिसने अकेले दम पर 14 हीरो को चटाई धूल और दर्शकों को एक बार फिर खौफ और थ्रिल का असली मजा दिया.

इस फिल्म में सितारों की फौज थी 7-8 नहीं बल्कि 15 एक साथ नजर आए थे. लेकिन इन 15 स्टार्स में सिर्फ एक स्टार ऐसा था, जो विलेन बनकर इन 14 स्टार्स पर भारी पड़ गया. निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें सारी लाइमलाइट फिल्म का डाकू लूट गया.

14 हीरो को चटाई धूल

इस डाकू को देख फैंस को शोले के ‘गब्बर’ की याद आ गई थी. 27 नवंबर 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘चाइना गेट’, एक एक्शन फिल्म थी. फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, मुकेश तिवारी, ममता कुलकर्णी, समीर सोनी, कुलभूषण खरबंदा, परेश रावल, टीनू आनंद, जगदीप, विजू खोटे, अंजन श्रीवास्तव, अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर जैसे 15 सितारे एक साथ नजर आए थे. फिल्म का एक गाना ‘छम्मा छम्मा’ तो आज भी लोग खूब गुनगुनाते हैं. क्या आप जानते हैं इस फिल्म के विलेन की बॉलीवुड में एंट्री कैसे हुईं?

क्रिकेटर बनते-बनते बन बैठे हीरो

‘जगीरा’ वो किरदार जिसे स्क्रीन पर देखकर बच्चे तो क्या बड़े भी डर जाते थे. खुंखार ‘जगीरा’ फिल्म का वो किरदार है, जो अकेला 14 बाकी कलाकारों पर भारी पड़ गय़ा था. इस रोल को बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी ने इतनी शिद्दत से अदा किया था. ये रील लाइफ का विलेन असल लाइफ में हीरो हैं. मध्य प्रदेश के सागर में जन्मे मुकेश तिवारी ने बचपन में ही पिता को खो दिया था. पिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया. वह चाहती थीं कि बेटा अच्छे से पढ़-लिख ले और नौकरी-चाकरी कर ले. लेकिन कॉलेज में पहुंचे मुकेश ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. अंडर-12 से लेकर अंडर-19 तक उन्होंने क्रिकेट खेला. लेकिन किस्मत में तो हीरो बनना लिखा था.

Mukesh Tiwari, mukesh Tiwari aka jagira, China Gate Cast, how Mukesh Tiwari comes in Film, when Mukesh Tiwari borroe money from his friend to became hero, hit villain of Bollywood, China Gate Box Office Collections, China Gate Budget, China Gate Unknown Facts, Om Puri, Amrish Puri, Naseeruddin Shah, Danny Denzongpa, Mamta Kulkarni, Samir Soni, Anupam Kher, Urmila Matondkar, China Gate, Rajkumar Santoshi, मुकेश तिवारी, मुकेश तिवारी उर्फ ​​जगीरा, चाइना गेट कास्ट, मुकेश तिवारी फिल्मों में कैसे आए, जब मुकेश तिवारी ने हीरो बनने के लिए अपने दोस्त से पैसे उधार लिए, बॉलीवुड के हिट विलेन, चाइना गेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, चाइना गेट बजट, चाइना गेट अननोन फैक्ट्स
फिल्म में मुकेश तिवारी ने ‘गब्बर’ की लोगों को याद दिला दी थी.

दोस्त की मदद से पहुंचे मुंबई

एक दिन पर्दे का ‘जगीरा’ यानी मुकेश तिवारी अपने दोस्त के साथ एक नाटक देख रहे थे, तभी उन्होंने फैसला कर लिया कि वह सिर्फ एक्टिंग में करियर बनाएंगे. एक्टिंग को निखारने के लिए उन्होंने NSD में एडमिशन लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिल्म चाइना गेट में इस रोल के जब उनके पास फोन आया तो उनके पास मुंबई जाने के पैसे नहीं थे, तब उनके एक दोस्त ने उनकी मदद की और फिर मुकेश तिवारी बेहतरीन अभिनय करने मुंबई पहुंचे.

देखकर डरकर भागने लगते थे लोग

इस किरदार को असली दिखाने के लिए मुकेश ने करीब 50 दिन तक नहाना छोड़ दिया था. वह गंदे दिखना चाहते थे, ताकि जगीरा का लुक और भी डरावना लगे.बदबू से बचने के लिए वह हमेशा परफ्यूम का इस्तेमाल करते थे. शूटिंग के दौरान पहाड़ों पर चील-कौवे उनके आस-पास मंडराने लगते थे. उन्होंने न दाढ़ी बनाई, न बाल कटवाए, जिससे लोग उन्हें देखकर डरकर भागने लगते थे. एक बार शूटिंग के वक्त घुड़सवारी करते समय उनका घोड़ा बेकाबू हो गया और वह गिरकर चोटिल हो गए. फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और शूटिंग जारी रखी. उनका मशहूर डायलॉग,’मेरे मन को भाया, मैं कुत्ता काट के खाया’, उस समय खूब चर्चा में रहा.

Mukesh Tiwari, mukesh Tiwari aka jagira, China Gate Cast, how Mukesh Tiwari comes in Film, when Mukesh Tiwari borroe money from his friend to became hero, hit villain of Bollywood, China Gate Box Office Collections, China Gate Budget, China Gate Unknown Facts, Om Puri, Amrish Puri, Naseeruddin Shah, Danny Denzongpa, Mamta Kulkarni, Samir Soni, Anupam Kher, Urmila Matondkar, China Gate, Rajkumar Santoshi, मुकेश तिवारी, मुकेश तिवारी उर्फ ​​जगीरा, चाइना गेट कास्ट, मुकेश तिवारी फिल्मों में कैसे आए, जब मुकेश तिवारी ने हीरो बनने के लिए अपने दोस्त से पैसे उधार लिए, बॉलीवुड के हिट विलेन, चाइना गेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, चाइना गेट बजट, चाइना गेट अननोन फैक्ट्स
ये फिल्म 1998 में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

दोनों विलेन के डर से कांपे गांव

फिल्म ‘शोले’ में अमजद खान ने एक दमदार विलेन का किरदार निभाया था तो ठीक उसी तरह फिल्म ‘चाइना गेट’ में भी मुकेश तिवारी ने एक खूंखार विलेन के रोल में नजर आए थे. ‘शोले’ और ‘चाइना गेट’ की कहानी के प्लॉट लगभग एक जैसे लगते हैं.’शोले’ में जहां एक पूरा गांव डाकू ‘गब्बर’ की डर से कांपता था, तो वहीं ‘चाइना गेट’ में एक पूरा गांव डाकू ‘जगीरा’ के नाम से थरथराता था.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म ‘चाइना गेट’ के बजट और कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ‘चाइना गेट’ को बनाने में मेकर्स के 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22.30 करोड़ रुपये था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी