खेल » ‘एक चतुर नार’ के पोस्टर से उठा पर्दा, सामने आई रिलीज डेट

‘एक चतुर नार’ के पोस्टर से उठा पर्दा, सामने आई रिलीज डेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश फिल्म ‘एक चतुर नार’ में नजर आने वाले हैं. दोनों ने अपने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान किया है. फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है.

'एक चतुर नार' के पोस्टर से उठा पर्दा, सामने आई रिलीज डेटएक्ट्रेस की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है.
नई दिल्ली. दिव्या खोसला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो नील नितिन मुकेश के साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने रविवार को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया और साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया. इसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

पोस्टर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं. जहां नील, दिव्या के सिर पर पिस्तौल ताने हुए दिखाई देते हैं, वहीं दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन है, जिसकी स्क्रीन पर रुपये का बड़ा चिन्ह दिखता है. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी पैसे, लालच, चालाकी और धोखाधड़ी जैसे ट्विस्ट से भरी होगी.

पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “होशियारी शुरू” फिल्म के थीम को और दिलचस्प बना देती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिक्स होगी, जिसमें दिमागी गेम्स, धोखे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे. पोस्टर का बैकग्राउंड लाल-नारंगी रंगों में डिजाइन किया गया है, जो सस्पेंस और ड्रामा का एहसास कराता है. वहीं एक कोने में 500 रुपये के नोट की झलक भी फिल्म की थीम को पैसे और चालबाजी से जोड़ती है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी