मनोरंजन » एक्सक्लूसिव: रंग की वजह से कई बार हुईं रिजेक्ट, नहीं हारीं हिम्मत, अब संजय दत्त संग डेब्यू कर रहीं श्रीत चांडे

एक्सक्लूसिव: रंग की वजह से कई बार हुईं रिजेक्ट, नहीं हारीं हिम्मत, अब संजय दत्त संग डेब्यू कर रहीं श्रीत चांडे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

श्रीत चांडे ने अपने सांवले रंग की वजह से कई बार रिजेक्ट हुईं. रिजेक्शन झेलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी मेहनत के साथ ऑडिशन देती रहीं. एक्टिंग की प्रैक्टिस से करती रहीं. अब वह संजय दत्त के साथ डेब्यू करने जा रही हैं.

ख़बरें फटाफट

एक्सक्लूसिव: रंग की वजह से हुईं रिजेक्ट, अब संजय संग डेब्यू कर रहीं श्रीतZoom

एक्ट्रेस श्रीत चांडे संजय दत्त के साथ डेब्यू करने जा रही हैं.

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के लिए एंट्री करना बहुत मुश्किल होता है. आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, तापसी पन्नू, कंगना रनौत समेत कई कलाकारों ने इसका जिक्र किया है. उन्हें तरह-तरह के रिजेक्शन झेलने पड़े हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस श्रीत चांडे हैं. श्रीत अपनी हिम्मत, विश्वास और अटूट जज्बे के चलते बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. कभी रंग के कारण ऑडिशन से बाहर कर दी गईं. उन्हें’मोल्ड में फिट’ होने को कहा गया. श्रीत ने खुद को बदलने के बजाय अपनी किस्मत बदलने का फैसला किया. आज वह बॉलीवुड में दिग्गज संजय दत्त के साथ अपना बड़ा डेब्यू करने जा रही हैंय

श्रीत के लिए यह फिल्म सिर्फ डेब्यू नहीं है. यह इस बात का सबूत है कि टैलेंट, जज्बा और असलीपन हर तरह की परपंराओं को तोड़ सकते हैं. एक समय था जब उन्हें ‘मार्केट-रेडी’ न होने की वजह से मौका नहीं मिला, जब दरवाजे उनके सामने बंद हो गए. लेकिन उन्होंने सीखना, ट्रेनिंग लेना, ऑडिशन देना और सोशल मीडिया से लेकर एक्टिंग की तैयारी तक अपनी पहचान बनाना जारी रखा. हर रिजेक्शन उनके लिए एनर्जी बना, हर शक उनके लिए मोटिवेशन बना.

श्रीत चांडे के करियर का नया चैप्टर शुरू

संजय दत्त जैसे आइकन के साथ स्क्रीन शेयर करना श्रीत के लिए सम्मान और उनकी मेहनत का बड़ा प्रमाण है. संजय दत्त अपनी दमदार मौजूदगी और लंबे करियर के लिए जाने जाते हैं. श्रीत के साथ उनकी जोड़ी एक नया, रोमांचक अध्याय शुरू कर रही हैं. इंडस्ट्री में पहले ही श्रीत की इमोशनल डेप्थ, स्क्रीन कॉन्फिडेंस और नैचुरल करिश्मा की चर्चा हो रही है.

श्रीत चांडे ने जताई खुशी

श्रीत चांडे ने डेब्यू पर खुशी जताई और कहा, “सुंदरता के मानक सफलता को नहीं, बल्कि हिम्मत को परिभाषित करते हैं. मेरी कहानी उन हजारों युवाओं से जुड़ती है जिन्हें कहा गया कि वे ‘काफी नहीं हैं’. आज वह इस बात का सबूत हैं कि खुद के प्रति सच्चे रहना सबसे बड़ी वापसी है.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी