व्यापार » एकमुश्त निवेश बनाम SIP: कौन देगा ज्यादा रिटर्न? सिप और लंपसम का पूरा गणित समझिए

एकमुश्त निवेश बनाम SIP: कौन देगा ज्यादा रिटर्न? सिप और लंपसम का पूरा गणित समझिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

निवेशकों के सामने अक्सर दुविधा रहती है कि 5 लाख रुपये को एकमुश्त लगाया जाए या धीरे-धीरे SIP से. दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान अलग-अलग हैं.

एकमुश्त निवेश बनाम SIP: कौन देगा ज्यादा रिटर्न? सिप और लंपसम का गणित समझिएनिवेश में धीरे-धीरे करें शुरुआत या लगाएं पूरा पैसा एक साथ?(Image:AI)
नई दिल्ली. निवेश की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बड़ी रकम को एक साथ लगाया जाए या धीरे-धीरे निवेश किया जाए. खासकर जब बात 5 लाख रुपये जैसी बड़ी राशि की हो, तो उलझन और बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दोनों तरीकों- लंपसम (Lump Sum) और एसआईपी (SIP)- के अपने फायदे और नुकसान हैं. फैसला पूरी तरह आपके जोखिम उठाने की क्षमता, मार्केट कंडीशन और फाइनेंशियल गोल्स पर निर्भर करता है.

लंपसम निवेश का गणित
लंपसम का मतलब है पूरी राशि एक साथ निवेश करना. अगर मार्केट ऊपर जा रहा हो, तो इसका फायदा सबसे ज्यादा मिलता है क्योंकि पूरा पैसा तुरंत ग्रो करना शुरू कर देता है. उदाहरण के लिए, अगर आप 5 लाख रुपये को 12% सालाना रिटर्न वाले फंड में 5 साल के लिए लगाते हैं, तो यह बढ़कर करीब 8.81 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, इसमें जोखिम ज्यादा होता है क्योंकि मार्केट में गिरावट आने पर नुकसान भी उतना ही बड़ा हो सकता है.

SIP से मिलता है संतुलन
एसआईपी यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आप हर महीने या तिमाही एक तय रकम निवेश करते हैं. मान लीजिए, 5 लाख की वैल्यू तक पहुंचने के लिए अगर आप 5 साल तक SIP करना चाहें तो हर महीने करीब 10,700 रुपये निवेश करने होंगे (12% रिटर्न पर). इसका फायदा यह है कि मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर धीरे-धीरे संतुलित हो जाता है और रिस्क कम हो जाता है. हालांकि, अगर मार्केट लगातार ऊपर जा रहा हो, तो रिटर्न लंपसम से थोड़ा कम मिल सकता है.

आपके लिए कौन सा विकल्प सही?
अगर आपको मार्केट पर भरोसा है और रिस्क लेने की क्षमता ज्यादा है, तो लंपसम निवेश अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं, अगर आप धीरे-धीरे निवेश करके रिस्क कम करना चाहते हैं, तो SIP आपके लिए बेहतर है. सरल शब्दों में- लंपसम तेजी में फायदेमंद, SIP अस्थिरता में सुरक्षित. सही विकल्प चुनने के लिए अपने फाइनेंशियल गोल्स और जोखिम सहनशीलता पर ध्यान देना जरूरी है.

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

एकमुश्त निवेश बनाम SIP: कौन देगा ज्यादा रिटर्न? सिप और लंपसम का गणित समझिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी