मनोरंजन » एकता कपूर ने हीर रांझा फिल्म की घोषणा, लैला मजनूं का सीक्वल

एकता कपूर ने हीर रांझा फिल्म की घोषणा, लैला मजनूं का सीक्वल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वैलेंटाइन डे पर एकता कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज दिया. साजिद अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ‘लैला मजनूं’ की आध्यात्मिक सीक्वल माना जा रहा है, जिसे इम्तियाज अली प्रस्तुत करेंगे. यह फिल्म एक क्लासिक प्रेम कहानी को आधुनिक अंदाज में पेश करेगी. मेकर्स का कहना है कि सदियों पुरानी प्रेम कहानियों की विरासत आज भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत होगी.

ख़बरें फटाफट

'प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं', एकता कपूर ने किया 'हीर रांझा' का ऐलानZoom

एकता कपूर ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली.  वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने प्रेम कहानियों के शौकीन दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. एकता कपूर ने साथ ही फिल्म की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की. पोस्ट के साथ एकता ने लिखा कि कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, वे समय के साथ नई पीढ़ियों तक पहुंचती रहती हैं.

इस फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे, जो मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के छोटे भाई हैं. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को उनकी पहले की चर्चित फिल्म ‘लैला मजनूं’ का आध्यात्मिक सीक्वल माना जा रहा है. फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और पी फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं, जबकि इम्तियाज अली इसे प्रस्तुत करेंगे.

एकता कपूर ने किया ‘हीर रांझा’ का ऐलान

साल 2018 में रिलीज हुई ‘लैला मजनूं’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल न कर सकी थी, लेकिन समय के साथ यह दर्शकों के बीच एक कल्ट फिल्म बन गई. इसके गाने, संवाद और गहरी भावनाओं से भरी कहानी आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती रहती है. फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी