मनोरंजन » ऋषि कपूर की हीरोइन, प्रोड्यूसर से की शादी करते ही छोड़ दी थी एक्टिगं, अक्षय खन्ना संग दे चुकीं ब्लॉकबस्टर

ऋषि कपूर की हीरोइन, प्रोड्यूसर से की शादी करते ही छोड़ दी थी एक्टिगं, अक्षय खन्ना संग दे चुकीं ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

70 और 80 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिसने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ की. टीवी की दुनिया में भी इस एक्ट्रेस ने अपनी धाक जमाई. लेकिन प्रोड्यूर से शादी करते ही एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी. फिर कमबैक किया तो भी अपने काम से लोगों का दिल जीता. ये एक्ट्रेस अक्षय खन्ना संग भी नजर आ चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

ऋषि कपूर की हीरोइन, प्रोड्यूसर से की शादी करते ही छोड़ दी थी एक्टिंगZoom

नई दिल्ली.वो खूबसूरत एक्ट्रेस ने जिसने ऋषि कपूर की फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत की. पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गई थीं. उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा और धूम मचा दी. फिर भी एक्टिंग की दुनिया में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाई जो उन्हें मिलना चाहिए था.

नई दिल्ली.वो खूबसूरत एक्ट्रेस ने जिसने ऋषि कपूर की फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत की. पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गई थीं. उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा और धूम मचा दी. फिर भी एक्टिंग की दुनिया में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाई जो उन्हें मिलना चाहिए था.
हम बात कर रहे हैं, साल 1976 में प्रमोद चक्रवर्ती की रोमांटिक-क्राइम फिल्म ‘बारूद’ से डेब्यू करने वाली शोमा आनंद की. ऋषि कपूर के साथ वह इस फिल्म में बतौर लीड हीरोइन नजर आई थीं. अपने डेब्यू के बाद, शोमा ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी.
शोमा पॉपुलर टीवी सीरियल ‘हम पांच’ में विद्या बालन की मां का किरदार निभा चुकी हैं. इस शो से भी उन्हें पहचान मिली थी. पहली ही फिल्म हिट देने के बावजूद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी थी.
16 फरवरी 1958 को मुंबई में जन्मीं शोमा ने उस दौर में काम शुरू किया जब फिल्मों में परिवार, रिश्ते और समाज की कहानियां हुआ करती थीं. इमोशन पर जोर होता था और किरदारों में गहराई दिखती थी. उन्होंने साल 1976 में फिल्मों में कदम रखा और जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली.
बड़े हीरो और बड़ी फिल्म से डेब्यू के बाद भी उन्हें करियर में ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाने को मिले. समय के साथ उनके रोल बदले और वह सहायक किरदारों में नजर आने लगीं. खासकर पारिवारिक फिल्मों में निगेटिव शेड वाले रोल उन्होंने खूब निभाए.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शोमा आनंद ने साफ कहा कि वह आज के एक्शन और मॉडर्न सिनेमा से खुद को जोड़ नहीं पातीं. यही वजह है कि उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली.लेकिन जैसे-जैसे फिल्मों में एक्शन, तेज कट्स और बोल्ड कंटेंट बढ़ने लगा, शोमा को लगा कि यह सिनेमा उनके मिजाज से मेल नहीं खाता.  वह ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं जिनसे उनका दिल से कोई जुड़ाव न हो.
निजी जिंदगी की बात करें तो शोमा आनंद ने डायरेक्टर और एक्टर तारीक शाह से शादी की थी. साल 2021 में उनके निधन के बाद शोमा ने खुद को परिवार और बेटी सारा शाह के साथ समय देने में बिजी कर लिया.
बता दें कि फिल्म हंगामा में भी अंजलि का किरदार निभाकर शोमा आनंद ने खूब वाहवाही लूटी थी. इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में वह नेगेटिव नहीं कॉमिक रोल में नजर आई थीं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी