मनोरंजन » ऋचा चड्ढा ने जिस पर आंख मूंदकर किया भरोसा, उसी ने दिया था धोखा, एक्ट्रेस को मिला जिंदगीभर का सबक

ऋचा चड्ढा ने जिस पर आंख मूंदकर किया भरोसा, उसी ने दिया था धोखा, एक्ट्रेस को मिला जिंदगीभर का सबक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड ऋचा चड्ढा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करियर के एक ऐसे काले सच से पर्दा उठाया है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है. ऋचा ने बताया कि इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में उन्होंने एक ऐसे शख्स पर आंख मूंदकर भरोसा किया था, जिसे वो अपना शुभचिंतक समझती थीं. पर अफसोस, उसी इंसान ने उनके हितों के खिलाफ जाकर उन्हें बड़ा धोखा दिया. इस कड़वे अनुभव ने ऋचा को तोड़ तो दिया, लेकिन एक बड़ा सबक भी सिखाया कि चकाचौंध भरी इस दुनिया में हर हाथ मिलाने वाला दोस्त नहीं होता.

ख़बरें फटाफट

ऋचा चड्ढा ने जिस पर आंख मूंदकर किया भरोसा, उसी ने दिया था धोखाZoom

ऋचा चड्ढा ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों का एक ऐसा कड़वा सच साझा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. ऋचा ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने एक ऐसे शख्स पर आंख मूंदकर भरोसा किया, जिसने पीठ पीछे उन्हें धोखा दिया और उनके हितों को नुकसान पहुंचाया. इस धोखे ने ऋचा को झकझोर कर रख दिया, लेकिन साथ ही एक बड़ा सबक भी दिया. उनका कहना है कि इस घटना ने उन्हें सिखाया कि इंडस्ट्री में हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं हो सकता और अपनी भलाई का ध्यान खुद ही रखना पड़ता है.

ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘अपने करियर की शुरुआत में मुझे यह कड़वा सबक मिला कि हर कोई आपका इतना ध्यान नहीं रखता. मैं भोली थी. कुछ लोग थोड़े से अंतर से भी खतरा महसूस करते हैं और नहीं चाहते कि आप उनसे आगे निकल जाएं या उनकी स्पॉटलाइट छीन लें.’

ऋचा चड्ढा के लिए परेशान करने वाला अनुभव

यह अनुभव उनके लिए काफी परेशान करने वाला था, लेकिन इससे उन्होंने अपनी पसंद का बचाव करना और सही लोगों पर भरोसा करना सीखा. उन्होंने इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह उनसे संपर्क करने में हिचकिचाएं नहीं. आम धारणा है कि बड़े एक्टर्स से अप्रोच करना मुश्किल होता है, लेकिन ऋचा ने इसे गलत बताया.

सही कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हैं ऋचा चड्ढा

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘एक सोच है कि हमसे संपर्क करना कठिन है, लेकिन यह सच नहीं. मेरे लिए सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट, सच्ची राइटिंग और कहानी का असर मायने रखता है. मैं हमेशा सही कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं. ऋचा ने शुरुआती दिनों में कम आंके जाने की बात भी कही. वह चाहती हैं कि क्रिएटर्स बिना झिझक के अच्छे रोल और कहानियों के लिए संपर्क करें.

नॉन फिक्शन सीरीज बना रही हैं ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा एक नई नॉन-फिक्शन सीरीज का निर्माण कर रही हैं. इसके जरिए ऋचा का मकसद दर्शकों को जानी-पहचानी जगहों को नई नजर से देखने के लिए प्रेरित करना है. साथ ही कम जानी-पहचानी कहानियों को उजागर कर भारत की सांस्कृतिक गहराई और इंसानी जज्बे को सेलिब्रेट करना है.

ट्रैवल और कल्चर पर आधारित है सीरीज

यह सीरीज ट्रैवल, कल्चर और भारत भर में लोगों और जगहों को परिभाषित करने वाली कहानियों पर आधारित होगी. यह जिज्ञासा और सहानुभूति से प्रेरित कहानी है. सीरीज भारत की विविधता समुदायों, परंपराओं और जीवन अनुभवों की कहानी को दिखाएगी. दर्शकों को आज के नजरिए से संस्कृति का जीवंत और इमर्सिव अनुभव मिलेगा

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी