खेल » ‘उसमें आपने मसाला डाला है…’ कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं, किसान अंदोलन पर पोस्ट कर फंसी

‘उसमें आपने मसाला डाला है…’ कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं, किसान अंदोलन पर पोस्ट कर फंसी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

कंगना रनौत किसान अंदोलन पर किए अपने पोस्ट पर फंस गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया टिप्पणी मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है.

'उसमें आपने मसाला डाला है...' कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहींसुप्रीम कोर्ट ने कंगना रनौत को राहत नहीं दी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ और बीजेपी सांसद कंगना रनौत किसान अंदोलन पर किए अपने पोस्ट पर फंस गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया टिप्पणी मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है. इस मामले की सुनवाई में जस्टिस संदीप मेहता ने साफ-साफ तौर पर कहा कि ये कोई साधारण ट्वीट नहीं था बल्कि आपने इसमें मसाला डाला.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कथित तौर पर मानहानिकारक बयान देने के मामले में शिकायत रद्द करने के अनुरोध वाली अपनी याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है. इस मामले की सुनवाई विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ कर रही है.

किसान आंदोलन से जुड़ा है मामला

किसान आंदोलन पर पोस्ट मामले में सांसद और फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई. सांसद कंगना की ओर से दलील दी गई कि मूल ट्वीट को कई लोगों ने री-ट्वीट किया, उन्होंने तो शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी पर लिखा था, न कि याचिकाकर्ता पर.

यह सिर्फ री-ट्वीट नहीं, इसमें मसाला है

कंगना की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पूछा कि आप अपनी टिप्पणियों के बारे में क्या कहेंगी? यह सिर्फ री-ट्वीट नहीं है, आपने उसमें अपनी तरफ से मसाला डाला है. किसी लिहाज से यह कोई साधारण पोस्ट नहीं है. यही तो ट्रायल का विषय है.

कंगना की वकील ने क्या कहा?

जस्टिस मेहता ने ट्रायल के लिए कहा तो कंगना की वकील ने कहा कि मैं पंजाब में ट्रायल अटेंड करने नहीं जा सकती. निचली अदालत ने समन जारी करते समय उनकी सफाई पर गौर नहीं किया. इस पर जस्टिस मेहता ने साफ किया कि ट्रायल कोर्ट को सिर्फ वही देखना होता है जो शिकायत में दर्ज है.

क्या है मामला

दरअसल, इस मामले की शिकायत 73 साल की महिंदर कौर ने की है, जो 2021 में पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियन गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने जनवरी 2021 में बठिंडा में शिकायत दर्ज कराई थी. बठिंडा की एक अदालत में उनकी शिकायत में दावा किया गया था कि कंगना ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ ‘झूठे आरोप लगाए और कहा कि वह वही ‘दादी’ हैं जो शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘उसमें आपने मसाला डाला है…’ कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी