खेल » ईशा देओल के EX पति को फिर हुआ प्यार, तलाक के 1 साल बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ की आंखों में डूबे, बनाया परिवार का हिस्सा

ईशा देओल के EX पति को फिर हुआ प्यार, तलाक के 1 साल बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ की आंखों में डूबे, बनाया परिवार का हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ईशा देओल के एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी को क्या नया प्यार मिल गया है और वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं? सवाल इसलिए क्योंकि उनकी नई तस्वीरों ने हलचल मचा दी है.

ईशा के EX पति को फिर हुआ प्यार, तलाक के बाद 'मिस्ट्री गर्ल' की आंखों में डूबेभरत तख्तानी और उनकी नई गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल हो रही है.
नई दिल्ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी के तलाक के बाद हाल ही में उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनी थीं, जब दोनों को एक साथ देखा गया. लेकिन अब भरत की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. क्या भरत ने अपनी जिंदगी में नया चैप्टर शुरू कर लिया है? भरत की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर रोमांस की नई चर्चा छेड़ दी है.

भरत तख्तानी और ईशा देओल ने साल 2024 में अपनी राहें जुदा कर ली थी. लव मैरिज कर 12 साल की साथ जिंदगी गुजारने और दो बेटियों के होने के बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सब खत्म हो गया. भरत और ईशा ने 2024 में अलग होने की घोषणा कर दी थी. भरत इन दिनों यूरोप ट्रिप पर हैं, वो मिस्ट्री गर्ल के साथ लवी-डवी पोज में नजर आए. सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

कौन हैं मेघना, भरत बोले- ‘वेलकम टू माय फैमिली’

भरत तख्तानी यूरोप ट्रिप पर इंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ कोजी दिखे. दरअसल, उन्होंने मेघना के साथ यूरोप की ट्रिप की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों मैड्रिड, स्पेन में एक साथ नजर आए. भरत ने एक पोस्ट में लिखा, ‘वेलकम टू माय फैमिली’ के साथ एक लाल दिल का इमोजी, जबकि मेघना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘द जर्नी स्टार्ट्स हियर’ के साथ इनफिनिटी (अनंत) और दिल का इमोजी. तस्वीरों में दोनों कैजुअल कपड़ों में रात के समय शहर में मस्ती करते दिख रहे है.

Esha Deol, Bharat Takhtani, Bharat Takhtani with mystery girl, Meghna Lakhani, Who is Meghna Lakhani, Meghna Lakhani and Bharat Takhtani , Meghna Lakhani and Bharat Takhtani European trip, Bharat Takhtani Meghna Lakhani romantic pic, ईशा देओल , भरत तख्तानी, मेघना लखानी, भरत तख्तानी और मेघना लखानी, मेघना लखानी को भरत ने बनाया परिवार का हिस्सा, कौन हैं मेघना लखानी
मेघना ने दोनों तस्वीरों को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.

जब ईशा-भरत ने जगाई थी सुलह की उम्मीद

इस अपडेट ने कई लोगों को चौंकाया है, क्योंकि हाल ही में ईशा और भरत को परमार्थ निकेतन में एक साथ गंगा आरती करते देखा गया था. स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दोनों ने एकसाथ धार्मिक रीति-रिवाज निभाए थे. इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते में सुलह की संभावना को जन्म दिया था. यह तलाक के बाद दोनों का एक साथ पहला सार्वजनिक अवसर था.

ईशा और भरत की प्रेम कहानी

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी. उनके दो बेटियां, राध्या (2017) और मिराया (2019) हैं. तलाक के बाद दोनों ने संयुक्त बयान में कहा था, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इस बदलाव के दौरान, हमारे बच्चों का कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है.’

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

ईशा के EX पति को फिर हुआ प्यार, तलाक के बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ की आंखों में डूबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी