मनोरंजन » इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह को बताया ‘चालाक’, सिंगर के रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसने दिमाग लगाया

इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह को बताया ‘चालाक’, सिंगर के रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसने दिमाग लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस और इंडस्ट्री को चौंका दिया था. उनके इस फैसले कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के करीब एक महीने के बाद वरिष्ठ संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार ने एक अलग नजरिया पेश किया है. इन्होंने अरिजीत सिंह के इस फैसले को ‘बहादुरी’ करार देते हुए इसे बड़े म्यूजिक लेबल के खिलाफ एक ‘स्ट्राइक’ बताया.

सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में इस्माइल ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि वे कभी अरिजीत के साथ कोई गाना नहीं कर पाए. उन्होंने कहा, ‘मैं खुद के लिए दुखी हूं, क्योंकि मैं उनके साथ काम करना चाहता था. वे हमेशा एक ही स्टाइल में गाते रहे, मैं अपना अलग काम करता हूं. हम दोनों की जुगलबंदी से कुछ अलग बन सकता था. ‘

‘बड़ी कमाई छोड़ना आसान नहीं होता’

इस्माइल दरबार ने साफ कहा कि वह अरिजीत के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह उनका निजी फैसला था. अगर उन्होंने प्लेबैक सिंगिग छोड़ दी है, तो मुझे खुशी है कि उनमें इतनी हिम्मत है. वह एक मजबूत इंसान हैं, रोज की इतनी बड़ी कमाई को छोड़ पाना आसान नहीं है.

म्यूजिक लेबल पर तंज

इस्माइल ने आगे कहा कि अगर अरिजीत टी-सीरीज जैसे बड़े म्यूजिक लेबल के लिए गाते रहते, तो इसका फायदा उन्हें नहीं बल्कि लेबल को मिलता. उन्होंने इसे ‘पका हुआ खाना लेबल के पेट में जाने’ जैसा करार दिया. उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह यह भी जानते हैं कि हम सोशल मीडिया के समय में जी रहे हैं. अगर वह टी-सीरीज के लिए गा रहे थे, तो यह ऐसा ही है कि पका हुआ खाना लेबल के पेट में जाएगा, अरिजीत के नहीं.’

‘उसने अपना बिजनेसमैन ब्रेन इस्तेमाल किया’

अरिजीत की तारीफ करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, ‘उसने अपना बिजनेसमैन ब्रेन इस्तेमाल किया. मुझे कहना होगा कि अरिजीत सिंह कोई मासूम या भोला नहीं है. वह इंटेलिजेंट हैं, जितने अच्छे सिंगर हैं, उनका फैसला भी उतना ही इंटेलिजेंट है.’ उन्होंने कहा कि अरिजीत आज किसी लेबल की वजह से बड़े नहीं बने, बल्कि अपनी मेहनत और ईश्वर की कृपा से बने हैं.

‘आखिरी गाना कर लूं, मगर वह पागल है’

इस्माइल ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘अगर वह मेरे सामने आएंगे तो मैं उनसे एक आखिरी गाना जरूर करने को कहूंगा. लेकिन वह थोड़ा पागल है, नहीं गाएगा वो.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी