खेल » ‘इसको काम की क्या जरूरत?’ महेश भट्ट से शादी करते ही चौपट हुआ सोनी राजदान का करियर, रमेश सिप्पी ने पलटी किस्मत

‘इसको काम की क्या जरूरत?’ महेश भट्ट से शादी करते ही चौपट हुआ सोनी राजदान का करियर, रमेश सिप्पी ने पलटी किस्मत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सोनी राजदान इन दिनों ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस सोनी, सबा आजाद के साथ दिख रही हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान न्यूज18 के साथ खास बातचीत में सोनी ने कहा कि महे…और पढ़ें

‘इसको काम की क्या जरूरत?’ महेश भट्ट से शादी कर चौपट हुआ सोनी राजदान का करियरसोनी राजदान अमेजन प्राइम की सीरीज ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में दिख रही हैं.
नई दिल्ली.  सोनी राजदान इन दिनों ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में नजर आ रही हैं. इस म्यूजिकल बायोग्राफी में सोनी राजदान के साथ सबा आजाद ने लीड रोल अदा किया है. न्यूज18 शोशा के साथ बात करते हुए सोनी कहती हैं कि महेश भट्ट से शादी करते ही उनका करियर बर्बाद हो गया. शुरुआत में उन्हें काफी काम मिलता था और उनके काम को काफी पसंद भी किया जाता था, लेकिन फिर करियर के पीक पर शादी करने का फैसला उन्हें काफी भारी पड़ा. शादी करते ही रातोंरात सोनी राजदान को इंडस्ट्री ने काम देना बंद कर दिया था.

आलिया भट्ट की मां और दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान ने न्यूज18 को बताया कि कैसे उस वक्त इंडस्ट्री महिलाओं को एक ढांचे में फिट कर देती थी. वो कहती हैं कि वो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी हुई हैं और वो कई सालों से इसका हिस्सा रही हैं. उन्होंने इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदलते हुए देखा है. वो कहती हैं, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मैं अच्छा काम कर रही थी. लेकिन जैसे ही मैंने महेश भट्ट से शादी की, मुझे काम मिलना ही बंद हो गया.

रमेश सिप्पी के सीरियल ‘बुनियाद’ से पलटी सोनी राजदान की किस्मत

वो आगे कहती हैं कि वो इन चीजों को समझने की कोशिश ही कर रही थीं कि अचानक तभी उन्हें रमेश सिप्पी और ज्योति सरूप का सीरियल ‘बुनियाद’ ऑफर हुआ. इस सीरियल ने उनकी किस्मत पलट कर रख दी. वो कहती हैं, ‘मुझे कहीं से फीडबैक मिला कि अब वह किसी की (महेश भट्ट की) पत्नी बन गई हैं, तो उन्हें काम करने की क्या जरूरत है? मुझे बहुत गुस्सा आया! लेकिन फिर, सौभाग्य से, ‘बुनियाद’ हुआ और उसके बाद मुझे कुछ बहुत अच्छी फिल्मों में काम करने का मौका मिला. लेकिन उससे पहले, मैं बहुत परेशान थी. लेकिन आज यह सब बदल चुका है’.

‘पहले एक्ट्रेसेस को अपनी जिंदगी को नजरअंदाज करना पड़ता था’: सोनी राजदान

फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ आए बदलावों के बारे में बात करते हुए सोनी राजदान कहती हैं, ‘मुझे गर्व है कि एक्ट्रेसेस अब अपने तरीके से काम कर सकती हैं. आप जीवन को टाल नहीं सकते! हम अपने जीवन को टाल रहे थे क्योंकि हम काम कर रहे थे. कितनी अजीब बात है! अभिनेता, संगीतकार या रचनात्मक कलाकार बनने के लिए, आपको जीवन जीना होता है और यह बहुत महत्वपूर्ण है. आप इसे किसी ऊंचे टॉवर में बैठकर नहीं कर सकते. यह संभव नहीं है’. वो कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अब महिलाओं को पहले की तरह समझौते नहीं करने पड़ते.

Bigg Boss 19: घरवालों ने कुनिका के नाक में किया दम, पहले ही हफ्ते दिया इस्तीफा, अशनूर कौर को मिली स्पेशल पावर

एक्ट्रेस ने सिर्फ महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां के तौर पर संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताई. वो कहती हैं कि उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन आज भी ज्यादातर लोग उन्हें इन्ही दो नामों से संबोधित करते हैं. वो बताती हैं, ‘पूरी जिंदगी, अब भी, मैं किसी और की कोई हूं. मैं किसी और के नाम से जानी जाती हूं. मुझे बहुत स्पष्ट और जोर से कहना है कि मेरा संघर्ष अभी भी यह है कि मुझे मेरी पहचान से जाना जाए. मैं अपने आस-पास के लोगों के लिए खुश हूं, जो अपने जीवन में बहुत अच्छा कर रहे हैं. मैं कैसे खुश नहीं हो सकती? मैं आभारी हूं. लेकिन शायद यही मेरी यात्रा का मतलब था. अब मैं इस पर हंसती हूं. यह सब अजीब है लेकिन मैं बस आगे बढ़ती रहती हूं, सोचती हूं कि यह ठीक है’.

उनकी ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ की को-एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी सोनी की बात से सहमति जताई. सबा आजाद अक्सर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं. उन्हें ऋतिक रोशन को डेट करने की वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है, लेकिन एक्ट्रेस इन सभी को मुंहतोड़ जवाब देकर चुप करा देती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘इसको काम की क्या जरूरत?’ महेश भट्ट से शादी कर चौपट हुआ सोनी राजदान का करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी