खेल » इलाज करने घर आता था डॉक्टर, लेडी सुपरस्टार दे बैठी दिल, खुशी-खुशी बन गईं दूसरी पत्नी, छोड़ दी इंडस्ट्री – Bollywood first female superstar had affair with Raj Kapoor quit films at the peak of her career to marry his doctor surprised everyone untold story

इलाज करने घर आता था डॉक्टर, लेडी सुपरस्टार दे बैठी दिल, खुशी-खुशी बन गईं दूसरी पत्नी, छोड़ दी इंडस्ट्री – Bollywood first female superstar had affair with Raj Kapoor quit films at the peak of her career to marry his doctor surprised everyone untold story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vyjayanthimala Love Story : बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की प्रेम कहानियां भी रोमांचित कर देती है. ऐसी ही एक लव स्टोरी बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार हीरोइन की है. एक्ट्रेस बीमार हुईं तो एक शादीशुदा डॉक…और पढ़ें

इलाज करने घर आता था डॉक्टर, लेडी सुपरस्टार दे बैठी दिल, बन गईं दूसरी पत्नीबॉलीवुड एक्ट्रेस वैजयंती माला ने राज कपूर के फैमिली डॉक्टर से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था…
मुंबई. बॉलीवुड में एक्ट्रेस वैजयंती माला की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है. अपने जमाने में राज कपूर से लेकर दिलीप कुमार के साथ काम किया. वैजयंती माला ने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया. राज कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई. राजकपूर के साथ उनके अफेयर की चर्चा खूब छाई रही. हालांकि बाद में उन्होंने शादीशुदा डॉक्टर से अचानक शादी रचाकर सबको चौंका दिया था. एक्ट्रेस खुशी-खुशी दूसरी पत्नी बन गईं.

बात 1949 की है जब वैजयंती माला का सफर तमिल फिल्मों से शुरू हुआ. वो भी सिर्फ सिर्फ 16 साल की उम्र में. उनकी मां वसुंधरा देवी भी एक्ट्रेस थीं. मां से एक्टिंग के गुर सीखे. बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. ऐसा करने वाली वह पहली अभिनेत्री थीं. बॉलीवुड में उनका शुरुआती सफर आसान नहीं था. कई रिजेक्शन झेले. बॉलीवुड के कई डायरेक्ट क्रू के सामने ही उनके रंग-रूप का मजाक उड़ाया करते थे. उन्हें ‘इडली’ बोला करते थे.

वैजयंती माला ने ‘गंगा-जमुना’ ‘आम्रपाली’ और ‘संगम’ जैसी फिल्मों में काम करके पॉप्युलरिटी हासिल की. 1955 में जब दिलीप कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘देवदास’ आई तो ‘डांसिंग डॉल’ का ठप्पा हटा. अपने एक इंटरव्यू में वैजयंती ने कहा था, ‘जब तक देवदास नहीं आई तक फिल्म आलोचक मुझे एक्ट्रेस नहीं मानते थे. वो मुझे सिर्फ डांसर मानते थे. देवदास फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरी छवि बदली. फिर तो मैं मेनस्ट्रीम की हीरोइन में शामिल हो गई’ देवदास फिल्म के बाद वैजयंती माला और दिलीप की जोड़ी ‘नया दौर’, मधुमति, पैगाम, गंगा जमुना, लीडर और संघर्ष जैसी फिल्मों में नजर आई.

दिलीप कुमार से हुई अनबन

‘राम और श्याम’ में दिलीप कुमार वैजयंती के साथ फिल्म करना चाहते थे. इधर राज कपूर भी ‘संगम’ फिल्म में उन्हें लेना चाहते थे. राज कपूर और दिलीप कुमार के बीच अहं का टकराव हुआ. वैजयंती संगम फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर के और करीब आ गईं. दोनों के बीच अफेयर की खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई. इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर बच्चों के साथ घर छोड़कर होटल में रहने लगी थीं. राज कपूर ने दोबारा वैजयंती माला के साथ काम नहीं करने का आश्वासन दिया. इन सब विवादों से वैजयंती माला का करियर बेपटरी होने लगा.

राज कपूर के डॉक्टर से रचाई शादी

1968 में वैजयंती माला ने राज कपूर के डॉक्टर चमनलाल बाली से शादी करके सबको हैरान कर दिया. चमनलाल शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे. शादी के बाद फिर उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और चेन्नई में जाकर रहने लगीं. उन्होंने अपनी किताब में लिखा, ‘चमनलाल से शादी करके मैंने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा निर्णय लिया. उसी समय फिल्में छोड़ दीं. मुझे इसका जरा भी पछतावा नहीं है.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

इलाज करने घर आता था डॉक्टर, लेडी सुपरस्टार दे बैठी दिल, बन गईं दूसरी पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी