मनोरंजन » ‘इतनी रकम आज तक किसी ने नहीं मांगी’, ‘बिग बॉस 15’ से करण कुंद्रा ने वसूली थी मोटी फीस, सुनाया अनूठा किस्सा

‘इतनी रकम आज तक किसी ने नहीं मांगी’, ‘बिग बॉस 15’ से करण कुंद्रा ने वसूली थी मोटी फीस, सुनाया अनूठा किस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टीवी स्टार करण कुंद्रा ने खुलासा किया है कि ‘बिग बॉस 15’ उनका अब तक का सबसे बड़ा पे-चेक था. उन्होंने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बताया कि वह शुरुआत में शो के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने टालने के लिए मेकर्स से भारी-भरकम फीस मांग ली थी. हैरानी की बात यह रही कि मेकर्स ने उनकी शर्त मान ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट ने करण जितनी फीस नहीं मांगी थी. प्रोडक्शन के अनुभव के कारण करण कुंद्रा सही मोल-भाव कर पाए. इसी शो ने उन्हें न सिर्फ बड़ी रकम दी, बल्कि तेजस्वी प्रकाश के रूप में उन्हें लाइफ पार्टनर भी मिला.

ख़बरें फटाफट

'इतनी रकम आज तक किसी ने नहीं मांगी', 'बिग बॉस 15' से करण ने वसूली थी फीसZoom

‘बिग बॉस 15’ से करण कंद्रा को मिला पार्टनर.

नई दिल्ली: करण कुंद्रा आज टीवी की दुनिया का वो नाम हैं जिन्हें किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है. उनकी ज़िंदगी में असली टर्निंग पॉइंट ‘बिग बॉस 15’ साबित हुआ, जिसने उन्हें न केवल शोहरत दी बल्कि तेजस्वी प्रकाश के रूप में एक लाइफ पार्टनर भी दिया. फैंस को आज भी ‘तेजरण’ की जोड़ी बेहद पसंद है और उनकी शादी का इंतज़ार है. हाल ही में करण ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में अपनी फीस को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. करण ने खुलकर बताया कि वह उस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे और उन्हें मिलने वाला पे चेक शो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा चेक था.

करण ने बताया कि शुरुआत में वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. मेकर्स पिछले चार-पांच सालों से उनके पीछे पड़े थे, लेकिन बात नहीं बन रही थी. जब कोविड के बाद मेकर्स दोबारा उनके पास आए और ज़िद की कि उन्हें ‘करण ही चाहिए’, तो एक्टर ने अपना पल्ला झाड़ने के लिए जानबूझकर एक ऐसी भारी-भरकम रकम मांग ली जो उनकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा थी. करण ने मज़ाक में यहाँ तक कह दिया था कि उन्हें गुस्सा बहुत आता है, शायद मेकर्स को उन्हें नहीं लेना चाहिए. लेकिन ताज्जुब की बात ये रही कि मेकर्स ने उनकी उस मोटी फीस वाली शर्त को तुरंत मान लिया और उन्हें शो में शामिल कर लिया.

करण कुंद्रा का अनुभव आया काम
करण के मुताबिक, उन्हें इंडस्ट्री में कैमरे के पीछे और को-प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने का पुराना अनुभव था, इसलिए उन्हें पता था कि किस तरह मोल-भाव (negotiation) करना है. शो के टॉप अधिकारियों ने खुद उनसे कहा था कि बिग बॉस के पूरे इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट ने आज तक इतनी ज्यादा फीस नहीं मांगी थी जितनी उन्होंने मांग ली थी. करण इसे सही समय पर सही जगह होना मानते हैं. बिग बॉस 15 वैसे भी अपनी स्टार कास्ट जैसे शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली की वजह से चर्चा में था, लेकिन करण की फीस ने इस पूरे सीजन में एक अलग ही लेवल का ‘इतिहास’ रच दिया.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी