आग से खेल नियम हैं
जल और जला धरम है
किताबों में नहीं लिखा है
दीवारों पर लिख
नया कानून लिखा जाए
जल और जला धरम है
किताबों में नहीं लिखा है
दीवारों पर लिख
नया कानून लिखा जाए
फूँक ले घर को
फूँक ले शहर को
रोशनी से कह कर
थोड़ा सब्र करने की बात
आंच और धुएं को
गुमराह किया जाए
राख ही राख हो
राख की इफ़रात हो
कब्र ना भी लिख सके अगर
दफन हो सभी कुछ
कफन ना बरबाद हो
इतना कुरेद
कब्र लिखी जाए
दफन करने के लिए कुछ
कुछ किया जाए





