विदेश » इटली में Giorgia Meloni की फर्जी तस्वीरों पर विवाद, जांच शुरू

इटली में Giorgia Meloni की फर्जी तस्वीरों पर विवाद, जांच शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Giorgia Meloni: इटली में एक पॉर्न वेबसाइट पर कई प्रमुख महिला नेताओं की फर्जी (डॉक्टर्ड) तस्वीरें डालने से देशभर में गुस्सा फैल गया है. इन नेताओं में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और विपक्षी नेता एली शलाइन तक शामिल हैं. पॉर्न वेबसाइट पर डाली गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच से लेकर एडिट किया गया और फिर अश्लील कैप्शन के साथ इन्हें पोस्ट किया गया है. दरअसल, तस्वीरें कभी रैलियों की थीं, तो कभी छुट्टियों के दौरान ली गई निजी पलों की. बता दें कि इन्हें वेबसाइट के तथाकथित ‘VIP सेक्शन’ में रखा गया है.

“Phica” वेबसाइट पर फैलाई गई अश्लीलता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें जिस वेबसाइट पर डाली गईं, उसका नाम “Phica” (फिका) है. यह नाम इटालियन भाषा के एक अशोभनीय स्लैंग शब्द से लिया गया है. इस वेबसाइट के 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इसे 2005 में लॉन्च किया गया था. लंबे समय तक यह वेबसाइट बिना किसी रोक-टोक के चलती रही. लेकिन अब डेमोक्रेटिक पार्टी (PD) की महिला नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है.

फेसबुक ने बंद किया Mia Moglie पेज

दरअसल, यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब ठीक एक हफ्ते पहले Meta ने इटली का एक फेसबुक पेज “Mia Moglie” (माई वाइफ) बंद किया था. इस पेज पर पुरुष अपनी पत्नियों या अजनबी महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें साझा कर रहे थे. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

महिला नेताओं का गुस्सा और शिकायतें

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन विपक्षी और अन्य महिला नेताओं ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है. वालेरिया कैम्पाग्ना (PD नेता) ने कहा कि उनकी निजी और सार्वजनिक जीवन की तस्वीरों को एडिट करके वेबसाइट पर डाला गया. इसके नीचे गंदे और हिंसक कमेंट तक किए गए. उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ मेरा मुद्दा नहीं है, बल्कि हर महिला का है.”

वहीं, अलेसिया मोरानी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनके खिलाफ किए गए कमेंट बेहद अपमानजनक और अशोभनीय हैं. उन्होंने मांग की है कि इस तरह की साइटों को तुरंत बंद किया जाए. इसके अलावा, लिया क्वार्तापेले ने भी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए है जो इस तरह की ऑनलाइन हिंसा का शिकार हुई हैं.

इटली में महिला सुरक्षा को लेकर नए कानून

महिलाओं पर बढ़ती हिंसा और अपराधों को देखते हुए इटली की संसद हाल ही में सख्त कानून लेकर आई है. सीनेट ने पहली बार ‘फेमिसाइड’’ यानी महिला की लिंग आधारित हत्या की कानूनी परिभाषा तय की है. इस अपराध में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है. साथ ही स्टॉकिंग, यौन हिंसा और रिवेंज पॉर्न के मामलों में भी कड़ी सजाओं का ऐलान किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी