Last Updated:
Ranveer Singh vs Farhan Akhtar: रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में मेकर्स ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ की डिमांड की है. दोनों ने बीच ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं रणवीर सिंह का कहना है कि इस तरह की चीजें इंडस्ट्री में होती रहती है. मुझे नहीं लगता ये मेरी जिम्मेदारी है.

रणवीर से दिया करारा जवाब
नई दिल्ली. डॉन 3 से बाहर होने के बाद से ही रणवीर सिंह लगातार चर्चा में हैं. अब तो ये मामला पैसों तक पहुंच गया है. सामने आरही खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश देशमुख ने रणवीर सिहं से 40 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की है.कहा जा रहा है कि अब तक फिल्म की प्री-प्रोडक्शन में जो खर्च हुआ, उसकी जिम्मेदारी रणवीर सिंह को लेनी चाहिए.
40 करोड़ की मांग पर अड़े मेकर्स
रणवीर सिहं के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने जो डिमांड रखी है, उसे लेकर रणवीर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे. उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म के लिए एक भी पैसा एडवांस में नहीं लिया था. ऐसे में 40 करोड़ देना उन्हें नहीं लगता कि ये उनका काम है, या उनकी कोई जिम्मेदारी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबी मीटिंग्स हुईं. दोनों ने एक-दूसरे पर देरी और गड़बड़ी का आरोप के आरोप भी लगाए हैं.
इडंस्ट्री में ऐसा होता रहता है…
इसी बातचीत में रणवीर सिहं ने अपनी फिल्म Baiju Bawra का भी जिक्र किया है. एक्टर ने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ वह फिल्म Baiju Bawra में काम करने वाले थे. इस फिल्म के लिए उन्होंने तकरीबन 1 साल तक तैयारी भी की थी. इसी फिल्म के लिए उन्होंने कई दूसरे प्रोजेक्ट्स भी हाथ में नहीं लिया, क्योंकि वह इस पर काम कर रहे थे. लेकिन बाद में फिल्म बंद हो गई. इसके बाद भंसाली ने Love & War पर काम करना शुरू कर दिया, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत का कोई मुआवजा नहीं लिया. इंडस्ट्री में तो ये होता रहता है, फिल्में बनते-बनते रुक जाती हैं. कोई किसी को पैसे नहीं देता.
बता दें कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 के लिए शाहरुख खान भी बात की गई थी. अगर शाहरुख मान जाते तो शायद उन्हें बिना किसी मुआवजे के रिप्लेस कर दिया जाता.ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि उन्हें 40 करोड़ देने चाहिए या इसमें उनको कोई भी जिम्मेदार है.गौरतलब है कि फरहान अभी जल्दबाजी में कोई नई कास्टिंग नहीं करना चाहते. इसलिए अब तक कोई नया नाम सामने नहीं आया है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 11, 2026, 15:48 IST





