भारत » आसिम मुनीर ने मजहबी मिसाल देकर मुकेश अंबानी को दी धमकी, रिलायंस CMD पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ का भड़काऊ बयान

आसिम मुनीर ने मजहबी मिसाल देकर मुकेश अंबानी को दी धमकी, रिलायंस CMD पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ का भड़काऊ बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. अमेरिका में पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को मजहबी लहजे मे…और पढ़ें

असीम मुनीर ने मजहबी मिसाल देकर मुकेश अंबानी को दी धमकीआसिम मुनीर.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी.

पाकिस्तानी फील्ड आसिम मुनीर ने अपने भाषण में कहा, ‘एक ट्वीट करवाया था, जिसमें सूरह फ़ील और मुकेश अंबानी की तस्वीर थी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि अगली बार पाकिस्तान क्या करेगा.’ सूरह फ़ील का कुरान में जिक्र है कि खुदा ने दुश्मन के हाथियों पर पक्षियों से पत्थर बरसवाकर उन्हें भूसे में बदल दिया था.

मुनीर ने धमकी भरे लहजे में कहा, ‘हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे, जहां उनके सबसे कीमती संसाधन हैं, और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे.’

आसिम मुनीर यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने परमाणु हथियारों की हेकड़ी दिखाते हुए धमकी दी कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो उसे मिसाइलें मारकर गिरा देंगे. मुनीर ने कहा, ‘हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए, और फिर उसे 10 मिसाइलों से खत्म कर देंगे. सिंधु नदी भारत की खानदानी जायदाद नहीं है, और हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है.’

मुनीर के इस बयान पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘परमाणु हथियारों से लैस एक गैर-जिम्मेदार देश’ की मानसिकता करार दिया है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने मुनीर के बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए चेतावनी दी कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार गैर-राज्य तत्वों के हाथ में जाने का वास्तविक खतरा है. सूत्रों के मुताबिक, यह बयान पाकिस्तान में लोकतंत्र की अनुपस्थिति का उदाहरण है, जहां असल में सत्ता सेना के हाथ में है.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

homenation

असीम मुनीर ने मजहबी मिसाल देकर मुकेश अंबानी को दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी