खेल » आमिर खान के भाई फैसल खान ने किससे रचाई थी शादी? क्या है विवाद की असल वजह – who was Aamir Khan Brother Faisal Khan wife Mela actor Claim Family Forced Him To Marry chachi nikht hegde reen dutt jessica hines know Dispute Reason

आमिर खान के भाई फैसल खान ने किससे रचाई थी शादी? क्या है विवाद की असल वजह – who was Aamir Khan Brother Faisal Khan wife Mela actor Claim Family Forced Him To Marry chachi nikht hegde reen dutt jessica hines know Dispute Reason

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Aamir Khan Faissal Khan Family Dispute Reason :बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए फैमिली से कानूनी तौर पर नाता तोड़ने का ऐलान किया है. मेला फिल्म एक्टर फैसल खान ने …और पढ़ें

आमिर खान के भाई फैसल खान ने किससे रचाई थी शादी? क्या है विवाद की असल वजहआमिर खान के भाई फैसल खान के कई सनसनीखेज दावे किए हैं…
मुंबई. पिछले कुछ दिनों के बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का पूरा परिवार सुर्खियों में बना हुआ है. आमिर के भाई फैसल खान ने एक बार फिर से पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मेला फिल्म एक्टर फैसल खान ने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद आमिर खान का जेसिका हाइंस नामक विदेशी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. यह भी दावा किया कि उनसे एक बेटा भी है जिसका नाम जॉन है. जेसिका हाइंस ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं. उनकी पहचान राइटर और डायरेक्टर के तौर पर भी है. फैसल खान के इस सनसनीखेज दावे के बाद बॉलीवुड जगत में सनसनी मचा दी है.

फैसल खान ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने अपनी बहन निखत और बहनोई संतोष हेगड़े पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पारिवारिक विवाद की असल वजह का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया, ‘जनवरी 2002 में मैं एक लड़की से मिला. अगस्त में हम दोनों ने शादी की लेकिन चार माह बाद ही दिसंबर में तलाक हो गया. तलाक के बाद से ही मेरे परिवार ने मुझ पर फिर से शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. वह मेरी शादी मां की पहली कजिन से करवाना चाहते थे. मैं आंटी से शादी नहीं करना चाहता था. मैं काम पर फोकस करना चाहता था. शादी में इंटरेस्ट नहीं था. इसके चलते परिवार के सदस्यों से विवाद होने लगा. मैंने उनसे अलग रहना शुरू कर दिया. मां नाराज हो गई. परिवार ने मुझे पागल घोषित करने की कोशिश की.’

फैसल खान ने आगे दावा किया, ‘मैंने परिवार के नाम पर एक लेटर लिखा. उसमें परिवार के हर सदस्य की वैवाहिक जिंदगी को एक्सपोज किया. मेरी बहन निखत ने तीन शादियां की हैं. पिता ने भी मेरे दो शादियां की थीं. मेरे भाई आमिर खान ने दो शादियां की हैं. इस लेटर में आमिर के डिवोर्स के बारे में लिखा. और भी बहुत कुछ लिखा. इस तरह से विवाद शुरू हुआ.’

एक्टर फैसल खान ने कहा, ‘हो सकता है कि मेरी मां ने आंटी से शादी का वादा कर दिया रहा हो. आमिर की गलती यह थी वह पुलिस और डॉक्टर को लाए. ये पावरफुल आदमी ही कर सकता है. उन लोगों ने मेरे साथ बहुत गलत किया है, ऊपर वाला उन्हें जरूर सिला देगा. मुझे 2007-08 के दौरान बिगबॉस का ऑफर मिला था. चार लाख साइनिंग अमाउंट भी मिला था. आमिर को पता चल गया होगा, इसलिए मुझे हटवा दिया. मेरा नेचर लड़ाई झगड़ा का नहीं है. उस वक्त मेरे पास पैसे भी नहीं थी. अब मैं उस शो में नहीं जाऊंगा. मुझे पैसे की तंगी नहीं है. रीना से तलाक के बाद आमिर का जर्नालिस्ट जेसिका हाइन्स से अफेयर हुआ. एक बच्चा भी है. माहौल को देखकर मुझे लग गया था कि आमिर सही ढंग से जिंदगी नहीं जी रहा है. मैं अपने परिवार से कानूनी तौर पर अलग होना चाहता हूं.’ फैसल के आरोपों पर आमिर खान और उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में फैसल खान को लेकर चुप्पी तोड़ी थी. आमिर खान ने कहा था, ‘फैसल की मैंने बहुत हेल्प करने की कोशिश की. जब उनसे एक्टिंग में पहला कदम लिया. दुर्भाग्य से उसकी पहली फिल्म मदहोश नहीं चली. मैं उसके करियर को लेकर बहुत फिक्रमंद था. मैंने उसके साथ मिलकर एक फिल्म भी बनाई थी, जिसका नाम मेला था. मैंने पूरा जोर लगा दिया था लेकिन फिर रियलाइज हुआ कि यह ऐसी फील्ड है जिसमें कोई किसी की हेल्प नहीं कर सकता. मैं सिर्फ ऊपर वाले से प्रार्थना कर सकता हूं कि मेरी सक्सेस उसे दे दो. इसके आगे मैं कुछ नहीं कर सकता.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

आमिर खान के भाई फैसल खान ने किससे रचाई थी शादी? क्या है विवाद की असल वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी