मनोरंजन » ‘अस्सी’ से पहले देखें ये 7 कोर्टरूम ड्रामा, 1 कहानी छीन लेगी रातों की नींद, तीसरी का केस तो सुन्न कर देगा दिमाग

‘अस्सी’ से पहले देखें ये 7 कोर्टरूम ड्रामा, 1 कहानी छीन लेगी रातों की नींद, तीसरी का केस तो सुन्न कर देगा दिमाग

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Court Room Drama Movies: तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म अस्सी कल यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अगर आप इस तरह की केस से जुडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो अस्सी से पहले आप बॉलीवुड की ये जबरदस्त कोर्ट रूम ड्रामा देखिए, यकीनन आपका दिमाग घूम जाएगा.

नई दिल्ली. कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में अक्सर लोग जुड़ाव महसूस करते हैं. ऐसी कई फिल्में हैं, जो किसी न किसी केस पर बनी और लोगों ने उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया. आम मसाला एंटरटेनमेंट और रोमांटिक कॉमेडी से हटकर, इस जॉनर की फिल्में न्याय, नैतिकता और सामाजिक के मुद्दों से जुड़ी होती है. फिलहाल तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है.

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

इनमें पहली है, बोमन ईरानी और अरशद वारसी की, जॉली एलएलबी. फिल्म में कानून की दुनिया को हल्के-फुल्के कॉमिक अंदाज में दिखाया है. एक मामूली वकील बड़े लोगों से टक्कर लेता है और साबित करता है कि सच और हिम्मत हो तो सिस्टम को भी हिलाया जा सकता है.

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

दूसरी है तापसी अमिताभ और तापसी की पिंक.ये फिल्म सिर्फ एक कोर्ट केस नहीं,एक सोच की लड़ाई है. तीन लड़कियों पर घूमती कहानी वाली ये फिल्म सीधा सोसाइटी पर सवाल उठाती है. फिल्म के डायलॉग तो काफी हिट हुए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ में ग्रामीण भारत में फैले जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई को दर्शाया गया है. एक ईमानदार अफसर जब सड़े हुए सिस्टम को बदलना चाहता है, तो न्याय करना कितना मुश्किल हो जाता है. यही इसमें दिखाया गया है. इस फिल्म की कहानी आपका दिमाग सुन्न कर देगी.

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

राजकुमार राव की ‘शाहिद’ का भी इस जॉनर की फिल्मों में जिक्र करना जरूरी है. इस फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील की कहानी है, जिसने मुश्किल रास्ता चुना. झूठे आरोपों में फंसे लोगों के लिए जंग की जो काफी मुश्किल रही. इंसाफ के लिए क्या क्या कीमत चुकानी पड़ती है, फिल्म में दिखाया गया है.

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

ऋषि कपूर मुल्क भी कोर्ट ड्रामा वाली बेहतरीन फिल्म है. फिल्म में दिखाय है कि जब एक परिवार पर देशद्रोह का साया पड़ता है, तो अदालत में सिर्फ केस नहीं चलता, पहचान की भी परीक्षा होती है.

Top 8 Bollywood Courtroom Dramas To Watch Before Assi

परेश रावल की ओह माई गॉड इस कोर्टरूम ड्रामा में कॉमिक तरीके से बहुत ही अलग मुद्दे को उठाया था. सस्पेंस से भरी फिल्मों के शौकीन के लिए ये फिल्म परफेक्ट है. एक आम आदमी भगवान के खिलाफ केस कर देता है और सवाल उठाता है कि आस्था और अंधविश्वास में फर्क क्या है. ये फिल्म में अनोखे अंदाज में दिखाया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी