मनोरंजन » ‘अलगाव, बिखराव, कष्ट में’, अमिताभ बच्चन को सता रही थी चिंता-बैचेनी, अभिषेक ने दिया सरप्राइज, लिखा भावुक नोट

‘अलगाव, बिखराव, कष्ट में’, अमिताभ बच्चन को सता रही थी चिंता-बैचेनी, अभिषेक ने दिया सरप्राइज, लिखा भावुक नोट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बेटे अभिषेक बच्चन के नाम एक नोट लिखा है. उन्होंने बताया कि जब वह अकेलेपन से जूझ रहे थे. उन्हें चिंता और बैचेनी हो रही थी, तब अभिषेक ने उनके पास आए और उनसे मिले. उनकी सारी चिंता दूर हो गई. उन्होंने अभिषेक को सुंदर बताया. एक बेहतर दोस्त और पार्टनर बताया.

ख़बरें फटाफट

'अलगाव, बिखराव, कष्ट में', अमिताभ ने अभिषेक के बारे में लिखा नोटZoom

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को पॉजिटिविटी से भरा बताया. (फोटो साभारः Blog @srbachchan)

मुंबई. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अक्सर फीलिंग्स और थॉट्स को शेयर करते हैं. कई बार सोशल इशुज पर भी लिखते हैं. बीती रात उन्होंने एक भावुक नोट लिखा है. यह नोट बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में हैं. उन्होंने ब्लॉग में बताया कि वह अकेलेपन, चिंता और बैचेनी में थे. लेकिन अभिषेक अचानक से उनके कमरे में आए. उनसे मिले. उनकी चिंता, अकेलापन और बैचेनी सब खत्म हो गई है. उन्हें सुकून मिला. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वे अलगाव और बिखराव से जूझ रहे थे, और जब अभिषेक बिना बताए उनके कमरे में आए, तब वे चिंता और बेचैनी से दबे हुए थे.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “और अलगाव, बिखराव, बस बेकारपन के कष्ट में… एक स्वागत योग्य सांस आती है… बेटा… बिना बताए मेरे कमरे में आ जाता है… एक सरप्राइज… सारी नकारात्मकता, चिंता, बेचैनी को धो देता है…” उन्होंने बेटे अभिषेक का आभार जताया और उन्हें दोस्त और बेहतर पार्टनर बताया.

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, “अभिषेक बहुत खूबसूरत हैं, विचारशील पार्टनर, दोस्त और उससे भी कहीं ज्यादा हैं.” यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने बेटे अभिषेक की तारीफी की हो. अमिताभ अपने अभिषेक को अपना सच्चा उत्तराधिकारी बताया था. उन्होंने अभिषेक की अदाकारी भी तारीफ की है.

अमिताभ बच्चन की आखिरी फिल्म

बात करें वर्क फ्रंट की, तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. इसमें उन्होंने रजनीकांत के साथ सालों बाद काम किया. फिल्म को टी. जे. ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया था. इसमें फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, ऋतिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक भी हैं.

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में

वहीं, अभिषेक बच्चन की बात करें तो वे आखिरी बार ‘कालिधर लापता’ में नजर आए थे. इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है. अभिषेक अगली बार ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन रितेश देशमुख कर रहे हैं. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है. इतना ही नहीं, वह शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ में अभिषेक विलेन के रोल में दिखेंगे.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी