विदेश » अमेरिका के पड़ोस में मच गया बवाल, नेपाल की तरह पूरे देश में Gen-Z का प्रदर्शन, इस बात से हैं गुस्सा

अमेरिका के पड़ोस में मच गया बवाल, नेपाल की तरह पूरे देश में Gen-Z का प्रदर्शन, इस बात से हैं गुस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

मेक्सिको सिटी में हजारों लोगों ने भ्रष्टाचार, अपराध और जवाबदेही की कमी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया. Gen Z ने इसकी शुरुआत की और बाद में बुजुर्ग भी जुड़ गए. हाई प्रोफाइल हत्याओं और असुरक्षा से नाराज लोग सरकार से पारदर्शिता और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

अमेरिका के पड़ोस में मच गया बवाल, नेपाल की तरह पूरे देश में Gen-Z का प्रदर्शनमैक्सिको में प्रदर्शन.

मेक्सिको सिटी की सड़कों पर शनिवार को हजारों लोगों का हुजूम अचानक जमा हो गया था. हाथों में तख्तियां, चेहरे पर नाराजगी और आवाज में बदलाव की मांग थी. इस प्रदर्शन में सबसे आगे थे जेन-Z यानी 90 के देशक के अंत से लेकर 2010 के बीच पैदा हुए युवा. इन युवाओं ने बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी के खिलाफ यह बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया था. खास बात यह रही कि इस विरोध में बाद में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और विपक्ष से जुड़े समर्थक भी शामिल हो गए.

इस साल दुनिया के कई देशों में Gen Z के प्रदर्शन चर्चा में रहे हैं. कभी लोकतंत्र को बचाने की आवाज, कभी असमानता के खिलाफ गुस्सा और कभी भ्रष्टाचार पर नाराजगी. सितंबर में नेपाल में लगे सोशल मीडिया बैन के बाद Gen Z का ऐसा ही बड़ा प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद वहां हिंसा इतनी बढ़ गई कि प्रधानमंत्री को इस्तीफा तक देना पड़ा था. मेक्सिको के युवा भी इसी तरह कहते हैं कि सिस्टम में घुस चुका भ्रष्टाचार और हिंसक अपराधों पर कार्रवाई न होना अब उनकी सहनशक्ति से बाहर हो गया है.

मेयर की हुई थी हत्या

प्रदर्शन में शामिल 29 वर्ष के बिजनेस कंसल्टेंट एंड्रेस मास्सा ने कहा कि उन्हें अपने देश में सुरक्षा चाहिए. वे उस पायरेट स्कल वाले झंडे के साथ दिखे, जो अब Gen Z आंदोलनों की पहचान बन चुका है. वहीं 43 साल की चिकित्सक क्लाउडिया क्रूज ने बताया कि वह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बेहतर फंडिंग और सुरक्षा की मांग कर रही हैं, क्योंकि डॉक्टर भी असुरक्षा के माहौल से डरते हैं. उधर हाल के दिनों में देश में कई हाई प्रोफाइल हत्याओं से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है, जिनमें पश्चिमी राज्य मिचोआकन के लोकप्रिय मेयर कार्लोस मंजो की हत्या भी शामिल है. इसके बावजूद राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम की लोकप्रियता अभी भी ऊंची बनी हुई है.

प्रदर्शन से पीछे हटे लोग

प्रदर्शन से पहले शेनबॉम ने आरोप लगाया था कि राइट-विंग पार्टियां Gen Z आंदोलन में घुसपैठ कर रही हैं और सोशल मीडिया पर बॉट्स की मदद से भीड़ बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. इसी बीच कुछ Gen Z इनफ्लुएंसरों ने भी प्रदर्शन से दूरी बना ली थी. हालांकि इसके उलट पूर्व राष्ट्रपति विसेंटे फॉक्स और अरबपति रिकाडो सालिनास प्लिएगो जैसे कई वरिष्ठ सार्वजनिक हस्तियों ने विरोध का समर्थन किया. शनिवार के इस मार्च में अलग-अलग आयु वर्ग के लोग शामिल हुए.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

अमेरिका के पड़ोस में मच गया बवाल, नेपाल की तरह पूरे देश में Gen-Z का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी