खेल » अमिताभ-सलमान ही नहीं, ये 5 एक्ट्रेस भी दान करेंगी आंखें-किडनी, 1 सुपरस्टार के अंगदान से 2 लोगों को मिली रोशनी

अमिताभ-सलमान ही नहीं, ये 5 एक्ट्रेस भी दान करेंगी आंखें-किडनी, 1 सुपरस्टार के अंगदान से 2 लोगों को मिली रोशनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आज वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे यानी विश्व अंगदान दिवस है. अंगदान दिवस हर साल 13 अगस्त को दुनियाभर में मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह सेमिनार और चर्चाएं होती हैं. अंगदान के महत्व को बताया जाता है. अमिताभ बच्चन ही नहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे बढ़ावा देने के लिए अपने अंगदान किए हैं.

Salman khan News

वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे पर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक किन-किन सेलेब्सने अपने अंगदान किए हैं. एक सुपरस्टार की तो मरने के बाद आंखें दान की गई, तो फैंस उससे इतना इंस्पायर हुए कि तुरंत अंगदान करने की कसम खा ली.

Punith Rajkumar

सबसे पहले बात साउथ के पावरस्टार पुनीत राजकुमार की, जिनका साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इसके बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें दान कीं, जिससे दो लोगों को रोशनी मिली. इसके बाद कर्नाटक में राजकुमार के कई फैंस ने अंगदान का संकल्प लिया.

Aishwarya Rai organ

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सालों पहले अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था. उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया से आई डोनेट करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, “मेरी आंखें मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और इन्हें दान कर मैं दूसरों को देखने का तोहफा दे सकती हूं.”

Rajinikanth Donation

अमिताभ बच्चन भी आंखें और अन्य अंग दान करने का वादा कर चुके हैं. अमिताभ बच्चन अक्सर अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हैं. लोगों को मोटिवेट और इंस्पायर करते हैं. उनका कहना है,”एक दान से कई जिंदगियां बच सकती हैं.”

Rajinikanth Donation

थलाइवा रजनीकांत भी अंगदान करने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने पूरे शरीर के अंग दान का संकल्प लिया है. रजनीकांत का मानना है, “मौत के बाद भी सेवा जारी रहनी चाहिए और इसका यह सही तरीका है.

Aamir khan Priyanka

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सभी अंग दान करने का संकल्प लिया है. साल 2014 में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने घोषणा की थी कि वह अपने सभी अंग दान करेंगे.

Salman khan backbone

इस लिस्ट में ‘बजरंगी भाईजान’ फेम सलमान खान का भी नाम शामिल है. सलमान ने स्टेम सेल दान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपना अस्थि मज्जा दान करने का संकल्प लिया है.

Kamal hassan Kajal

आर माधवन ने पूरे शरीर को दान करने का फैसला किया, जबकि कमल हासन ने आंखों से लेकर किडनी तक सब दान करने का वादा किया. वहीं, काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस लिस्ट में हैं.

hi Chawla Nandita Das

एक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास ने मृत्यु के बाद अपने सभी अंग दान करने का वादा किया है. वहीं, जूही चावला भी आंखें दान करने का संकल्प ले चुकी हैं.

homeentertainment

5 हीरोइन दान करेंगी आंखें, 1 सुपरस्टार के अंगदान से 2 लोगों को मिली रोशनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी