खेल » अमिताभ बच्चन की हीरोइन, शशि कपूर संग जिसने अमर कर दिया था सुहागरात का गाना, होटल कमरे ने तोड़ दी शादी

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, शशि कपूर संग जिसने अमर कर दिया था सुहागरात का गाना, होटल कमरे ने तोड़ दी शादी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की वो जानी मानी एक्ट्रेस जिसने करियर में धर्मेंद्र, शशि कपूर और राजेश खन्ना जैसे बड़े स्टार के साथ काम किया. 90 के दशक में तो वह हर हीरो की मां के रोल में नजर आई. इंडस्ट्री पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही.

नई दिल्ली. दाग, हीरो, बावर्ची और ब्लेकमेल जैसि फिल्मों में नजर आ चुकीं राखी गुलजार का एक्टिंग में कोई सानी नहीं. राखी गुलजार ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े-बड़े हीरो के साथ रोमांटिक रोल किए हैं. उनकी जोड़ी हर हीरो के साथ कई फिल्मों में हिट रही. उन्होंने अलग-अलग दौर के सुपरस्टार्स के साथ काम किया.लेकिन पति संग उनकी जिदंगी काफी मुश्किल भरी रही.

आज यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ टैलेंटेड राखी गुलजार का जन्मदिन भी है. 1947 में पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जन्मी राखी ने अपनी अदाकारी से न केवल हिंदी बल्कि बंगाली सिनेमा में भी अमिट छाप छोड़ी.

राखी की फिल्में और किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं. उनकी जिंदगी और करियर की कहानी उतार-चढ़ाव, साहस और प्रतिभा से भरी है. राखी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1967 में बंगाली फिल्म ‘वधु वरण’ से की थी.

हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी साल 1970 में आई ‘जीवन मृत्यु’, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के साथ काम किया. इसके बाद ‘शर्मीली’, ‘लाल पत्थर’ और ‘पारस’ ने उन्हें जल्दी ही एक टॉप एक्ट्रेस बनकर इंडस्ट्री पर राज करने लगी. साल 1972 में ‘आंखों-आंखों में’ और 1973 में ‘दाग: ए पोएम ऑफ लव’ ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शकों के सामने पेश किया.

राखी को ‘दाग’ के लिए पहला फिल्मफेयर बेस्ट को-एक्टर का पुरस्कार मिला. साल 1974 में उनकी फिल्म ’27 डाउन’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. साल 1976 में ‘तपस्या’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार उनके खाते में आया. राखी ने ‘कभी-कभी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘शक्ति’, ‘राम लखन’, ‘बाजीगर’, और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया.

राखी ने पहली शादी 1963 में जर्नलिस्ट अजय बिस्वास से की थी. फिर तलाक के बाद 1973 में राखी ने फेमस राइटर-लिरिसिस्ट सम्पूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार साहब से की थी. लेकिन वह जहां शूट के लिए जाते थे, वह उनके साथ जाती थीं, संजीव कपूर को लेकर वह एक फिल्म बना रहे थे, जिसमें नशे में सेट पर वह बहक गए और एक्ट्रेस ने काम करने से इनकार कर दिया.

कहा जाता है बाद में गुलजार ने हीरोइन को मनाने के लिए बुलाया और खूब समझाया, लेकिन राखी ने गुलजार को होटल के कमरे से निकलते हुए देख लिया और वह नाराज हो गईं.उसके बाद दोनों के रिश्ते में खट्टास आ गई. देखते ही देखते दोनों की एक दूसरे से अलग हो गए. तब से राखी अकेले रह रही हैं.

बता दें कि राखी की जोड़ी शशि कपूर के साथ काफी हिट मानी जाती है. दोनों ने साथ में फिल्म ‘कभी कभी’ में काम किया था. फिल्म का एक गाना कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है. सुहागरात पर फिल्माया ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है.

homeentertainment

शशि कपूर की ‘पत्नी’, होटल के कमरे ने बर्बाद कर दी जिसकी जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी