खेल » अफगानिस्तान के कबीलों से निकले, गिरते-पड़ते पहुंचे भारत, आज यही परिवार कर रहा बॉलीवुड में राज – When Police DIG Grandson came into bollywood gave 8 blockbuster 10 super hits became Shahanshah of film indutry aishwarya rai vivek oberoi controversy name quite shocking

अफगानिस्तान के कबीलों से निकले, गिरते-पड़ते पहुंचे भारत, आज यही परिवार कर रहा बॉलीवुड में राज – When Police DIG Grandson came into bollywood gave 8 blockbuster 10 super hits became Shahanshah of film indutry aishwarya rai vivek oberoi controversy name quite shocking

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के कई बैकग्राउंड के एक्टर्स अपना भाग्य आजमाने पहुंचते हैं. यहां एक तो मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी जैसे बिहार से आने एक्टर्स हैं तो दूसरी ओर अजय देवगन, काजोल, रणबीर कपूर जैसे फिल्म बैकग्राउंड के एक्टर्…और पढ़ें

अफगानिस्तान के कबीलों से निकले, भारत पहुंचे,आज इसी परिवार का बॉलीवुड में राजDIG का पोता है बॉलीवुड सुपरस्टर, दे चुका है 8 ब्लॉकबस्टर, 10 सुपरहिट फिल्में…..
मुंबई. यह कहानी है बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर की, जिसकी फिल्मी दुनिया में तूती बोलती है. इस सुपरस्टार के दादा डीआईजी थे. पहली फिल्म ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. फिर कभी पीछे मुड़कर न्हीं देखा. इस सुपरस्टार ने बॉलीवुड में कई स्टार्स से पंगा भी लिया. बात हो रही है सलमान खान की. सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. क्या आप जानते हैं कि उनके दादाजी का नाम क्या था और वे कहां के DIG थे?

ये कहानी शुरू होती है अफगानिस्तान से. वही अफगानिस्तान जहां पर अब तालिबान का शासन है. सलमान खान के पूर्वज अफगानिस्तान के खैबर इलाके के मालगंज के रहने वाले थे. वो अलकोजई पश्तून थे और 18वीं शाताब्दी से एक सूफी संत के अनुयायी बनकर उन्हीं के साथ भारत आए थे. सलमान के दादा अब्दुल राशिद खान ने 1915 में पुलिस सर्विस ऑफ होलकर ज्वॉइन की. उस समय इंदौर स्टेट हुआ करता था. जासिम खान की बुक ‘बीइंग सलमान’ में इसका जिक्र किया गया है.

36 साल से पति से अलग जिंदगी जी रहीं अलका याज्ञनिक, फीमेल सिंगर आह भरते हुए बोलीं – ‘मेरे नसीब में…’

मंडलेश्वर में सलमान के दादा को मिला था बंगला

सलमान के दादा को खरगोन जिले से 50 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर में एक बंगला भी दिया गया था. अब्दुल राशिद खान 1942 से 1948 तक मंडलेश्वर के इस बंगले में रहे. सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ. जब वह 14 साल के थे तो उनके पिता की मौत हो गई थी. सलीम खान के बड़े भाई ने पिता की जगह नौकरी मिल गई थी. सलीम खान के बड़े भाई ने उन्हें कॉलेज जाने के लिए कार दिलाई थी. उन दिनों कार बड़ी बात थी. सलीम खान को फिल्ममेकर के. अमरनाथ ने मुंबई बुलाया था. हीरो नहीं बन पाए तो स्क्रीन राइटर बन गए. जावेद अख्तर के साथ मिलकर करीब 22 फिल्मों की स्टोरी लिखी जिसमें से 18 फिल्में बेहद सफल रहीं.

जब नदीम-श्रवण ने बिना म्यूजिक दिए लिया फिल्म का पैसा, डायरेक्टर से निकाली खुन्नस, मूवी ने मचाया तहलका

सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

1964 में सलमा उर्फ सुशीला चरक से शादी रचाने वाले सलीम खान के सबसे बड़े बेटे सलमान खान हैं. सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से 1989 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. सलमान ने अपने करियर में ‘हम आपके हैं कौन, करण अर्जुन, हम साथ-साथ हैं, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तन, टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इसके अलावा, सनम बेवफा, साजन, बीवी नंबर वन, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, नोएंट्री, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं.

खुले में फिल्माया ‘सुहागरात’ का गाना, मजबूरी में डायरेक्टर कर बैठा गलती, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर

सलमान ने कई एक्टर्स के साथ लिया पंगा

27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान अपने एटिट्यूड के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने कई स्टार्स से पंगा लिया. एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ तो खुलेआम विवाद किया था. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के हुई कंट्रोवर्सी में भी उनका नाम खूब उछाला गया था. बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान और आमिर खान से लंबे समय तक अदावत रखी. जूही चावला ने शुरुआती दिनों में काम करने से इनकार किया तो फिर कभी उनके साथ काम नहीं किया.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अफगानिस्तान के कबीलों से निकले, भारत पहुंचे,आज इसी परिवार का बॉलीवुड में राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी