हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में देसी तड़क और जोशीले डांस का जादू हमेशा छाया रहता है. साल 2022 में आया एक हरियाणवी गाना जो आज भी खूब सुर्खियों में है. ये गाना है ‘बलम’. इस गाने को अब तक 159 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में सपना चौधरी और माही गौर की जोड़ी अपने बलम की बढ़ाई करती नजर आ रही हैं. 6 दिसंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ यह गाना रुचिका जांगिड़ की आवाज में है, जो देसी अंदाज और जुगलबंदी से सजा है. गाने के बोल देसी तर्ज पर तैयार किए गए हैं, जिसमें चुलबुली नोकझोंक और गांव की मोहब्बत का तड़का है. वीडियो में जबरदस्त डांस मूव्स और पारंपरिक हरियाणवी अंदाज ने इसे चार्टबस्टर बना दिया.
अपने बलम पर रौब झाड़ती हसीना, घाघरे में खूब इतराई… वो HIT गाना, जिसे मिले 159 मिलियन व्यूज
Facebook
Twitter
WhatsApp





