Last Updated:
15 अगस्त के मौके पर जावेद अख्तर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसपर एक यूजर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की. लेकिन जावेद साहब ने अपने तीखे बोलों के साथ उसको उनकी नानी याद दिलाते हुए बोलती बंद कर दी.
जावेद अख्तर ने ट्रोल को करार जवाब दिया. जावेद अख्तर अपना राष्ट्रप्रेम को लेकर कई बार जाहिर कर चुके हैं. अक्सर अपनी बातों को खुलकर कहने की वजह से वो ट्रोल भी होते हैं. हाल ही में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पोस्ट शेयर किया, तब फिर उन्हें ट्रोल किया गया.
जावेद अख्तर का पोस्ट
पोस्ट पर यूजर ने बताया पाकिस्तानी
इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त (पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस) है.’ ये कमेंट देखने के बाद जावेद अख्तर का आगबबूला हो गए और फिर उन्होंने न आर देखा न पार और अपने जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया.

जावेद अख्तर का ये जवाब वायरल हो रहा है.
जावेद अख्तर ने दिया जवाब
स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं जावेद अख्तर
आपको बता दें, जावेद अख्तर के परदादा, फजल-ए-हक खैराबादी (1797-1861) एक जाने-माने भारतीय इस्लामी विद्वान, कवि और स्वतंत्रता सेनानी थे. जावेद अख्तर के परदादा भी ब्रिटिश शासन के विरोध में खड़े हुए थे और 1857 के दौरान भारतीय विद्रोह का समर्थन करते हुए उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक फतवा जारी किया, जिसके कारण उन्हें अंडमान द्वीप समूह में काला पानी की सजा के लिए भेज दिया गया, जहां उनका निधन हो गया. जावेद अख्तर के दादा मुज्तर खैराबादी और पिता जां निसार अख्तर भी प्रसिद्ध कवि थे और स्वतंत्रता, प्रतिरोध और सामाजिक न्याय के लिए अपनी रचनाओं के लिए मशहूर थे.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 16, 2025, 09:54 IST





