Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Canada Khalistani Pannun Close Arrested: भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाली खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू के दायें हाथ माने जाने वाले इंदरजीत सिंह गोसाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये कार्रवाई एनएसए अजीत डोभाल की द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुई है.
पन्नू के साथ इंदरजीत. इंदरजीत गोसाल को पहले भी पकड़ा जा चुका है. साल 2024 में एक हिंदू मंदिर में हुई हिंसा के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी और बाद में उसे छोड़ भी दिया गया था. इंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी इसलिए भी अहम है क्योंकि ये भारत और कनाडा के बीच हुई नेशनल सिक्योरिटी लेवल की बैठक के बाद खालिस्तानियों पर हुई बड़ी कार्रवाई है. एनएसए अजीत डोभाल ने कनाडा की सरकार पर खालिस्तानियों पर कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला था.
कौन है इंदरजीत सिंह गोसल?
भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
भारत के लिए ये बड़ी कूटनीतिक जीत है क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कनाडा पर ये दबाव डाला था कि खालिस्तानी आतंकियों कार्रवाई की जाए. उसके बाद कार्नी सरकार ने इंदरजीत सिंह को पकड़ा है. आपको बता दें कि भारत पहले से ही कनाडा में चल रहे खालिस्तानी एजेंडे और भारत विरोधी संगठनों की बात कहता रहा है लेकिन पिछली जस्टिन ट्रूडो सरकार ने इस पर अलग ही रुख अपना रखा था. यही वजह है कि भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव भी आया था. हालांकि सरकार बदलने के बाद अब परिस्थितियां बदली हैं. हाल ही में कनाडा ने अपनी इंटरनेट रिपोर्ट में माना था कि कनाडा की धरती से खालिस्तानी आतंकी समूह संचालित होते हैं और उन्हें भारत के खिलाफ फंडिंग मिलती है. अब अजीत डोभाल के कहने के बाद कनाडा में ये कार्रवाई सुधरते संबंधों की गवाही दे रही है.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
September 22, 2025, 14:15 IST





