खेल » अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म, चोर बनकर चुरा लिया था टॉप एक्ट्रेस का दिल, एक्ट्रेस ने चीख-चीख कर हिला दिया था थिएटर

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म, चोर बनकर चुरा लिया था टॉप एक्ट्रेस का दिल, एक्ट्रेस ने चीख-चीख कर हिला दिया था थिएटर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वैसे तो अजय देगवन ने करियर में एक से एक रोल प्ले किये हैं. मगर एक रोल ऐसा था जब उन्होंने चोर बनकर हर किसी का ध्यान खींचा था. वो फिल्म भी सुपरहिट रही थी.

वैसे तो अजय देवगन ने कई फिल्मों में सुपरहिट किरदार निभाए हैं. यूं तो वह सिंघम के पुलिसवाले के रूप में ज्यादा फेमस हैं. मगर एक वक्त ऐसा था जब वह चोर भी बने थे पर्दे पर. तब उन्होंने चोर बनकर टॉप एक्ट्रेस का दिल चुराया. तो चलिए इस फिल्म का किस्सा बताते हैं.

ये फिल्म है प्यार तो होना ही था. इसमें अजय देवगन ने अपनी धर्मपत्नी संग काम किया था. काजोल और अजय देवगन ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है. इसमें भी दोनों की जोड़ी दिखी थी.

1998 में रिलीज हुई प्यार तो होना ही था को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था तो जतिन-ललित, सुरेंद्र सोढ़ी ने संगीत दिया था. फिल्म में बिजय आनंद, कश्मीरा शाह और ओम पुरी भी नजर आए थे.

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म सुपरहिट थी. जिसकी कहानी और गानों को पसंद किया गया था. इस फिल्म के एक साल बाद साल 1999 में अजय और काजोल ने शादी भी कर ली थी.

इस फिल्म में अजय देगवन ने चोर शेखर का रोल निभाया था जिसने बहन की शादी के लिए डायमंड का हार चुराया था. इस बीच वह संजना (काजोल) को दिल दे बैठता है. संजना ऐसा किरदार था जो खूब झल्लाती रहती है.

आईएमडीबी के मुताबिक, ये हॉलीवुड फिल्म फ्रैंच किस की कॉपी थी. इस फिल्म से बिजय आनंद काफी पॉपुलर हुए थे. कहते हैं कि उन्हें इसके बाद 22 फिल्मों का ऑफर मिले थे.

Ajay Devgn Aishwarya

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्यार तो होना ही था का बजट 7.50 करोड़ रुपये था. इसे थिएटर में लोगों ने काफी पसंद किया और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. इसने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया.

अब अगर अजय देवगन की बाकी को-एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्टर की पत्नी काजोल का है. अजय और काजोल ने भी 9 फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन इस रियल लाइफ कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने कभी कुछ खास पसंद नहीं किया.

अजय देवगन और काजोल की फिल्म से सुनील ग्रोवर ने डेब्यू किया था. वह इसमें छोटे से रोल में नजर आए थे. जिन्होंने नाई का किरदार प्ले किया था.

homeentertainment

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म, चोर बनकर चुरा लिया था टॉप एक्ट्रेस का दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी