पाकिस्तान के क्वेटा में ज़फर एक्सप्रेस पर हमला हुआ है। बीआर जी (बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सुल्तान कोर्ट के पास हुए इस हमले में छह लोग घायल हो गए हैं. ज़फर एक्सप्रेस पहले भी निशाना बनाई जा चुकी है और हाईजैक की गई थी. बलूचिस्तान, पाकिस्तान का समृद्ध हिस्सा है, लेकिन वहां के लोगों को पाकिस्तान की सेना और हुक्मरानों द्वारा अनदेखा किया जाता है.इसीलिए वहां बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स सक्रिय हैं. क्वेटा में पहले भी सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था.






