Last Updated:
Yeh Dillagi: क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार और काजोल ने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म में साथ काम किया है? अगर जानते तो आपको बता दें साल 1994 में आई फिल्म ‘ये दिल्लगी’ अक्षय-काजोल की एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर एक्ट्रेस काजोल पिछले 3 दशकों से फिल्मों में सक्रिय हैं. एक तरफ जहां काजोल ने साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था तो वहीं अक्षय कुमार ने साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से फिल्मों में डेब्यू किया था.

साल 1994 में आई फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में अक्षय कुमार के साथ काजोल की जोड़ी बनी थी और यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और विकिपीडिया के अनुसार यह साल 1994 की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

इस फिल्म में अक्षय-काजोल के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे. इसका निर्माण उदय चोपड़ा द्वारा किया गया था और निर्देशन नरेश मल्होत्रा का था. बता दें, इस फिल्म के बाद काजोल के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी कभी बन नहीं पाई.

आखिर क्यों काजोल ने अक्षय कुमार के साथ फिर क्यों नहीं काम किया? इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1999 में अजय देवगन के साथ शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था.

ऐसा कहा जाता है कि काजोल ने शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ और करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था. इसके बावजूद वह कुछ-कुछ फिल्मों में काम करती रहीं. वहीं, दूसरी ओर एक बार कपिल शर्मा के शो में जब काजोल और उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर शामिल हुए थे, तो करण ने एक ऐसी बात बताई थी कि सभी हैरान रह गए थे.

उन्होंने कहा था शादी से पहले काजोल को अक्षय पर क्रश था, हालांकि ये बात सुनकर खुद काजोल भी हंस पड़ी थीं. इस शो में करण जौहर ने कहा था कि फिल्म ‘हिना’ का प्रीमियर चल रहा था और उस वक्त काजल को अक्षय कुमार पर बहुत बड़ा क्रश हुआ करता था.

उन्होंने आगे कहा था कि पूरे प्रीमियर में काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और वक्त शायद करण भी अक्षय को ही ढूंढ रहे थे. ऐसे में मैं काजोल का सहारा बना था. तो हो सकता है कि साथ में काम न करने के पीछे ये भी एक वजह हो.

1994 के बाद यानी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ को आए हुए 31 साल हो चुके हैं और अब तक दोनों कभी किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आए, लेकिन दोनों के फैंस जरूर एक बार अक्षय-काजोल को फिर से पर्दे पर देखना चाह रहे होंगे.
August 27, 2025, 11:39 IST





