खेल » अंधविश्वास के चलते बदला हीरोइन का नाम, डायरेक्टर का टोटका कर गया काम, डेब्यू मूवी से स्टार बनी नई-नवेली हीरोइन

अंधविश्वास के चलते बदला हीरोइन का नाम, डायरेक्टर का टोटका कर गया काम, डेब्यू मूवी से स्टार बनी नई-नवेली हीरोइन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने एक अंधविश्वास की वजह से नई-नवेली एक्ट्रेस का नाम बदल दिया था. दरअसल, ‘एम’ से नाम वाली हीरोइनों के साथ उनकी फिल्में सुपरहिट रही थीं. डायरेक्टर का टोटका काम कर गया और नई एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई, लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदलने पर अफसोस जताया.

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अपनी सादगी और शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं. उन्होंने 90 और 2000 के शुरुआती दौर में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने डायरेक्टर के अंधविश्वास के चलते अपना नाम बदल लिया था. डायरेक्टर का टोटका काम कर गया और एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गईं, लेकिन बाद में हीरोइन नाम बदलने पर अफसोस हुआ, जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

हम मशहूर हीरोइन महिमा चौधरी की बात कर रहे हैं, जो फिल्म एक्ट्रेस के अलावा एक मॉडल रही हैं. उन्होंने 1997 में सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके अभिनय और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

महिमा चौधरी को पहली फिल्म से डेब्यू करने के लिए अपना नाम बदलना पड़ा था. महिमा का असली नाम रितु चौधरी है. रितु चौधरी से उनको महिमा चौधरी क्यों बनाना पड़ा, यह एक दिलचस्प किस्सा है. हालांकि, पहले तो उन्हें नाम बदलने में कोई परहेज नहीं हुआ, लेकिन बाद में एक्ट्रेस को इसका मलाल भी हुआ. इसे उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में जाहिर किया.
(फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

दरअसल, फिल्म ‘परदेस’ के लिए सुभाष घई को नया चेहरा चाहिए था. सैकड़ों लड़कियों के ऑडिशन करने के बाद कोई पसंद नहीं आया. तब एक पार्टी में उनकी नजर रितु चौधरी पर पड़ी. पहली बार में उन्होंने फिल्म का ऑफर रितु को दे दिया.(फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

जब उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया, तब सुभाष घई ने उनसे अपना नाम बदलने के लिए कहा. सुभाष घई का एक गहरा अंधविश्वास था कि जिन अभिनेत्रियों के नाम ‘एम’ अक्षर से शुरू होते हैं, उनके साथ निर्देशक की फिल्में हिट होती हैं. उनसे पहले वो माधुरी दीक्षित और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसी अभिनेत्रियों के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके थे. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

सुभाष घई इस अंधविश्वास को मानते हुए रितु को अपना नाम बदलकर ‘महिमा’ रखने का सुझाव दिया. अपनी पहली फिल्म में सफलता की उम्मीद में रितु ने इस बात को मान लिया. उनका यह फैसला उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ. फिल्म ‘परदेस’ एक बड़ी हिट रही और महिमा रातों रात एक सुपरस्टार बन गईं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

हालांकि, महिमा चौधरी ने बाद में एक इंटरव्यू में नाम बदलने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि अपने करियर के लिए अपना नाम बदलना उनके लिए एक मुश्किल फैसला था. वह कहती हैं कि कई सालों तक उन्हें ‘महिमा’ के नाम से जाना गया, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने असली नाम ‘रितु’ से ज्यादा जुड़ाव है. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

Mahima Chaudhry, Mahima Chaudhry birthday, Mahima Chaudhry age, Mahima Chaudhrymovies, Mahima Chaudhry life story, Mahima Chaudhry struggle, Mahima Chaudhry husband, Mahima Chaudhry daughter

महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले वे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं. अपने करियर में उन्होंने ‘दिल क्या करे’, ‘दाग: द फायर’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘लज्जा’, और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. (फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अंधविश्वास के चलते बदला हीरोइन का नाम, डायरेक्टर का टोटका कर गया काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी