विदेश » अंतरिक्ष में पहली शादी: रूसी यूरी मालेन्चेंको और एकातेरिना की कहानी

अंतरिक्ष में पहली शादी: रूसी यूरी मालेन्चेंको और एकातेरिना की कहानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Unique Love Story: आपने शादियां कई देखी होंगी लेकिन एक रशियन कपल ने आज से 22 साल पहले जैसी शादी की, वैसी आपने कभी देखी या सुनी नहीं होगी. ये शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.

धरती पर दुल्हन, सितारों में दूल्हा, रशियन जोड़े की अनोखी शादीअंतरिक्ष में हुई शादी. (Credit- Facebook)

क्या आपने कभी सोचा है कि शादी अंतरिक्ष में भी हो सकती है? वैसे आज विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है, तो आज से ठीक 22 साल पहले, 10 अगस्त 2003 को एक अनोखी और इतिहास रचने वाली शादी हुई थी. अमेरिका के टेक्सस में एकातेरिना दिमित्रिएव नाम की लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और रूसी कॉस्मोनॉट यूरी मालेन्चेंको से शादी की, जो उस वक्त अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में मौजूद थे.

आपने शादियां कई देखी होंगी लेकिन एक रशियन कपल ने आज से 22 साल पहले जैसी शादी की, वैसी आपने कभी देखी या सुनी नहीं होगी. ये शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. आज भी इस शादी को दुनिया की अनोखी शादी माना जाता है तो सोचिए उस जमाने में ये कितने हैरत की बात रही होगी. कपल की शादी तो हुई लेकिन इसके बाद दोनों कई महीनों तक अलग-अलग ही रहे.

कैसे हुई अनोखी शादी?

यूरी और एकातेरिना की यह शादी असल में एक सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए हुई थी. यूरी ISS में थे और एकातेरिना NASA के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में खड़ी थीं. यूरी का ISS पर रहने का समय बढ़ा दिया गया था, इसलिए वे पहले से प्लान की गई जमीन पर शादी के बजाय इस नए अंदाज़ में शादी करने को तैयार हो गए. शादी के दिन यूरी ने अपनी स्पेससूट के ऊपर एक बो टाई पहन ली थी, ताकि वे शादी के लिए पूरी तरह तैयार दिखें. वहीं एकातेरिना ने एक पारंपरिक आइवरी कलर की वेडिंग ड्रेस में थीं और अपने पति के एक लाइफसाइज कटआउट के साथ खड़ी थीं.

शादी का खास माहौल

शादी के दौरान एकातेरिना ने कार्डबोर्ड यूरी के साथ कदमताल करते हुए डेविड बॉवी के गाने पर चले. कभी-कभी वे अपने प्यार को वीडियो कॉल के जरिए हवा में चुंबन भेजतीं, जिसे यूरी भी प्यार से वापस करते. ISS पर एक दूसरे अंतरिक्षयात्री ने पोर्टेबल कीबोर्ड पर शादी की धुन बजाई. एकातेरिना ने बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, जबकि यूरी मुझसे दूर थे, हमारे बीच की बातचीत ने हमें करीब ला दिया. उन्होंने यह भी कहा, अंतरिक्ष में शादी मानवता की उस चाहत और जरूरत को दर्शाती है कि हम एक कदम और आगे बढ़ना चाहते हैं.

शादी के कुछ महीने बाद, यूरी अक्टूबर 2003 में वापस पृथ्वी पर लौटे और अपनी नई दुल्हन के साथ मिलकर खुशी मनाई. हालांकि, रूसी अधिकारियों ने इस तरह की शादी को सामान्य बनाने से मना कर दिया और अन्य कॉस्मोनॉट्स को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी. यूरी और एकातेरिना की यह अंतरिक्ष-शादी आज भी इतिहास में सबसे रोमांचक और दिलचस्प घटनाओं में से एक मानी जाती है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

धरती पर दुल्हन, सितारों में दूल्हा, रशियन जोड़े की अनोखी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी