विदेश » Trending GK| Holi 2026: दुनिया के किन-किन देशों में होती है होली, ईरान में एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं लोग

Trending GK| Holi 2026: दुनिया के किन-किन देशों में होती है होली, ईरान में एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Holi 2026, Holi celebration 2026: क्‍या आपको पता है कि होली का त्‍यौहार सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है. इसमें यूएई से लेकर सिंगापुर, नेपाल, बांग्‍लादेश, मारीशॅस समेत कई देश शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं कि दुनिया के किन किन देशों में होली खेली जाती है.

ख़बरें फटाफट

दुनिया के किन-किन देशों में होती है होली, ईरान में पानी फेंकते हैं लोगZoom

Holi, Holi 2026, holi celebration, Holi 2026 wishes: कहां कहां होती है होली?

Holi 2026, Holi celebration 2026: आज 4 मार्च 2026 है और पूरे देश में होली की धूम मची हुई है. रंग, गुलाल, पानी की पिचकारियां, मीठी गुझिया और भांग की ठंडाई सब कुछ चल रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि होली का जश्न सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है? दुनिया के कई देशों में लोग रंगों में सराबोर होकर होली मनाते हैं और सबसे मजेदार बात एक स्टडी के मुताबिक होली की दीवानगी में भारत नंबर 1 नहीं है, बल्कि इंडिया समडे की 2024 की स्टडी और गूगल सर्च ट्रेंड्स के आधार पर इस बात का दावा किया गया है कि इस मामले में खाड़ी का छोटा-सा देश कतर सबसे ऊपर है.

होली के प्रति दीवानगी में टॉप 10 देश कौन-कौन से हैं?

2024 में वर्ल्ड मोस्ट होली ऑबसेस्ड कंट्रीज के आंकड़े आए थे. इस स्टडी में गूगल पर होली फेस्टिवल, होली सेलिब्रेशन,होली डेट जैसे सर्च किए गए थे. फ‍िर देखा गया कि किन देशों में होली मनाई जाती है वहां आबादी के हिसाब से होली मनाने वालों की संख्‍या कितनी है.जिसमें खाडी देश कतर सबसे आगे निकला.
नंबर 1: कतर-खाड़ी का ये छोटा देश सबसे ज्यादा होली के प्रति दीवाना निकला. वहां भारतीय और एक्सपैट कम्युनिटी की वजह से होली बड़े स्तर पर मनाई जाती है.
नंबर 2: सिंगापुर-यहां भी भारतीय समुदाय की अच्छी संख्या है और होली बड़े इवेंट्स के साथ मनाई जाती है.
नंबर 3: मॉरीशस-मॉरीशस में होली दो दिन तक धूमधाम से मनाई जाती है.यहां होलिका दहन भी होता है और पारंपरिक फाग गाए जाते हैं.
नंबर 4: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)-दुबई,अबू धाबी जैसे शहरों में बड़ी-बड़ी होली पार्टीज होती हैं.
नंबर 5:न्यूजीलैंड-वहां भी भारतीय डायस्पोरा होली बड़े पैमाने पर खेलता है.
नंबर 6:बहरीन-खाड़ी का एक और देश जहां होली की धूम रहती है.
नंबर 7:ब्रिटेन-लंदन और बर्मिंघम जैसे शहरों में इंडियन म्यूजिक, डांस और रंगों के साथ होली मस्ती होती है.
नंबर 8:भारत-हैरानी की बात है कि होली का जन्मस्थान होने के बावजूद भारत इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है.
नंबर 9:जर्मनी-वहां भी भारतीय कम्युनिटी होली मनाती है.
नंबर 10:स्विट्जरलैंड-यूरोप में ये देश भी होली के प्रति काफी उत्साही है.

नेपाल में होली हफ्ते भर चलती है

भारत के पड़ोसी नेपाल में होली को फागू पूर्णिमा कहा जाता है. यहां होली एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाती है. पहाड़ी इलाकों में पहले दिन धूम होती है और तराई के मैदानी इलाकों में दूसरे दिन रंगों का खेल होता है. नेपाल में होली भारत के बाद सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाई जाती है.

मॉरीशस, फिजी और दक्षिण अमेरिका में भी धूम

मॉरीशस में होली दो दिन तक चलती है और पब्लिक हॉलीडे होता है. फिजी में भी द्वीप के लोग दो दिनों तक रंगों में डूबे रहते हैं. सूरिनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो में इसे फगवा कहा जाता है. वहां चौताल गाए जाते हैं और होलिका दहन भी होता है. ये देश दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में हैं जहां भारतीय मूल के लोग काफी संख्या में हैं.

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी होली की मस्ती

अमेरिका में न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया जैसे शहरों में बड़ी होली पार्टीज होती हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में भी भारतीय कम्युनिटी रंगों के साथ होली मनाती है. ब्रिटेन के लंदन-बर्मिंघम में इंडियन म्यूजिक और डांस के साथ होली इवेंट्स होते हैं.

ईरान का तिरगान: होली से काफी मिलता-जुलता त्योहार

ईरान में तिरगान नाम का एक त्योहार मनाया जाता है जो होली से काफी मिलता-जुलता है. ये त्योहार प्राचीन ईरानी संस्कृति से जुड़ा है.तिरगान में लोग एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं और अब कुछ जगहों पर रंगों का भी इस्तेमाल होने लगा है. ये त्योहार बारिश और फसल के देवता तिश्त्र्या से जुड़ा है. इसमें पवित्र होमा अमृत बनाया जाता है और अर्पण किया जाता है. भारत और ईरान की संस्कृति में प्राचीन काल से कई समानताएं रही हैं इसलिए तिरगान और होली में कुछ समानता दिखती है.

होली का जन्मस्थान भारत ही है

वैसे भारत को ही होली का असली जन्मस्थान माना जाता है. यहां होलिका दहन और उसके बाद रंग खेलना होली है. ये त्योहार प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की कथा से जुड़ा है लेकिन आज ये इतना यूनिवर्सल हो गया है कि दुनिया के कई देशों में भारतीय समुदाय और लोकल लोग भी इसे उत्साह से मनाते हैं.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी