Last Updated:
PM Modi Birthday News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है. इस मौके पर सिर्फ देश ही नहीं दुनियाभर के नेताओं की ओर से बधाई आ रही है. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके उन्हें बधाई दी है.
इटली की पीएम मेलोनी ने शेयर की पीएम मोदी के साथ तस्वीर. (Credit- ANI)Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं. देश में उनके जन्मदिन पर तरह-तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं और शुभकामनाएं दी जा रही हैं. वहीं दुनियाभर के नेताओं की ओर से भी बधाइयों का सिलसिला जारी है. सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों के लीडर्स की ओर से पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी जा रही हैं.
वैसे तो भारत-अमेरिका के बीच तनाव का माहौल है, लेकिन पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी बधाई आई है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी को बधाई दी. कहा कि मोदी शानदार काम कर रहे हैं. उन्होंने मोदी को दोस्त कहा और भारत-अमेरिका संबंधों की सराहना की.
Just had a wonderful phone call with my friend, Prime Minister Narendra Modi. I wished him a very Happy Birthday! He is doing a tremendous job. Narendra: Thank you for your support on ending the War between Russia and Ukraine! President DJT





