विदेश » Taliban Internet Ban: तालिबान का नया फरमान, Wifi इंटरनेट पर लगा दिया बैन, पूछने पर बता रहा ये वजह

Taliban Internet Ban: तालिबान का नया फरमान, Wifi इंटरनेट पर लगा दिया बैन, पूछने पर बता रहा ये वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Afghanistan Wifi Internt: अफगानिस्तान ले बाल्ख राज्य में तालिबान की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. तालिबान ने फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. कोई भी ब्रॉडबैंड कनेक्शन अब यहां नहीं चलेगा.

तालिबान का नया फरमान, Wifi इंटरनेट पर लगा दिया बैन, पूछने पर बता रहा ये वजह
काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत में तालिबान नेतृत्व ने फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. यानी ब्रॉडबैंड का कनेक्शन नहीं चलेगा. मंगलवार को घोषित इस फैसले के बाद घरों, कारोबारी संस्थानों और सरकारी दफ्तरों की वाईफाई सेवाएं बंद हो गईं. अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद तालिबान की ओर से लगाया गया यह पहला बड़ा इंटरनेट बैन है. मोबाइल इंटरनेट अभी चालू है, लेकिन सभी केबल कनेक्शन तालिबान सुप्रीम लीडर हिब्तुल्लाह अखुंदजादा के आदेश पर काट दिए गए. अफगानिस्तान में रहने वाली लड़कियों के लिए इंटरनेट एकमात्र साधन था, जिसके जरिए वह दुनिया से जुड़ सकती थीं और अपनी पढ़ाई कर सकती थीं. इस फैसले से अब उनकी आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है.

प्रांतीय प्रवक्ता हाजी अताउल्लाह जईद ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ‘अनैतिक गतिविधियों’ को रोकना है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जरूरतों के लिए देश के भीतर एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी. हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि सिर्फ बाल्ख को ही क्यों चुना गया और क्या आगे यह पाबंदी पूरे देश में लागू होगी. तालिबान पहले भी धार्मिक त्योहारों के दौरान सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मोबाइल नेटवर्क बंद करता रहा है, ताकि आतंकी रिमोट से बम विस्फोट न कर सकें. लेकिन इस बार का ब्रॉडबैंड बैन तालिबान की सूचना प्रवाह पर पकड़ और सख्ती को और गहरा दिखाता है.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

तालिबान का नया फरमान, Wifi इंटरनेट पर लगा दिया बैन, पूछने पर बता रहा ये वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी