खेल » ‘मेरे बच्चों ने पूछा, जब आप नहीं रहेंगी…’, नीली आंखों वालीं नफीसा अली का भावुक नोट, फिर शुरू होगी कीमोथेरेपी

‘मेरे बच्चों ने पूछा, जब आप नहीं रहेंगी…’, नीली आंखों वालीं नफीसा अली का भावुक नोट, फिर शुरू होगी कीमोथेरेपी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

नफीसा अली ने हाल ही में एक पोस्ट के साथ अपना हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी संभव नहीं है, इसलिए वे फिर से कीमोथेरेपी शुरू कर रही हैं.

'मेरे बच्चों ने पूछा, जब आप नहीं रहेंगी',  बीमारी के बीच नफीसा का भावुक नोटनफीसा अली के दो बच्चे हैं.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में नफीसा अली ने खूब नाम कमाया है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया है. नीली आंखों वाली खूबसूरत हसीना नफीसा ने ब्यूटी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया था और विनर भी रहीं. इसके बाद ही इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. साल 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुनून’ से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. क्षत्रिय, आतंक , मेजर साब , बेवफा , लाइन इन ए मेट्रो , गुजारिश , लाहौर और यमला पगला दिवाना जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी नफीसा अली ने हाल ही में अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है.

नफीसा अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर अपने जज्बातों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाने वालीं नफीसा ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी संभव नहीं है, इसलिए वे फिर से कीमोथेरेपी शुरू कर रही हैं.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट नोट शेयर किया, ‘एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, ‘जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?’ मैंने कहा, ‘एक-दूसरे का सहारा लो. मेरा सबसे बड़ा उपहार यही है, भाई-बहन, जो एक ही प्यार और यादें साझा करते हैं. एक-दूसरे की रक्षा करो और याद रखो. आपका रिश्ता जीवन की किसी भी चुनौती से मजबूत है.’

नफीसा ने नोट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आज से मेरे सफर का नया अध्याय शुरू. कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ… सर्जरी संभव नहीं, इसलिए फिर से कीमोथेरेपी. विश्वास करें, मुझे जिंदगी से प्यार है.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी