Last Updated:
वो नामी फिल्ममेकर जिसने साल 1976 में एक ही फिल्म से एक नई नवेली एक्ट्रेस को स्टार बना दिया था. लेकिन वह अपने बेटे का डूबता करियर नहीं बचा सके. उनके बेटे ने भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फ्लॉप एक्टर बनकर रह गया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो जाना माना फिल्ममेकर जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थीं. लेकिन अपने बेटे की किस्मत नहीं चमका सका. बेटे ने भी एक्टिंग में किस्मत तो आजमाई लेकिन फ्लॉप बनकर रह गया.

हम जिस जाने माने फिल्म निर्देशक की बात कर रहे हैं वो हैं, राजकुमार कोहली उन्होंने कई ट्रेंड सेट किए. 1976 में आई उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘नागिन’ से तो उन्होंने रीना राय को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था.

उन्होंने हॉरर फिल्मों को हिंदी सिनेमा में अलग पहचान दी. राजकुमार कोहली ने फिल्मों के जरिए कई एक्टर-एक्ट्रेस का करियर चमका दिया. कुछ को तो स्टार बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.

राजकुमार ने फिल्म उन्होंने बतौर निर्माता फिल्म ‘पिंड दी कुड़ी’ से करियर की शुरुआत की. इसके बाद जब उन्होंने नागिन बनाई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया. फिल्म में रीना रॉय, फिरोज खान, विनोद मेहरा, सुनील दत्त, संजय कुमार और जीतेंद्र जैसे कई स्टार नजर आए थे.

लेकिन अपने बेटे को स्टार बनाने का उनका अरमान अधूरा रह गया.उनके बेटे अरमान कोहली ने करियर में कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उनके हिस्से सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही आईं.

शाहरुख खान का बतौर विलेन करियर चमकाने वाली फिल्म बाजीगर के लिए भी वह पहली पसंद थे. लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी. उनका अकड़ू स्वभाव भी कहीं ना कही उनके करियर में रोड़ा बना. उनके इस नेचर के वजह से उन्होंने कई हिट फिल्में छोड़ दी.

अपने बेटे को लेकर उन्होंने ‘औलाद के दुश्मन’, ‘कहर’, और 2002 की फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ बनाई. ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ के जरिए उन्होंने 70 के दशक की अपनी ही ब्लॉकबस्टर ‘जानी दुश्मन’ को नए सिरे से बनाया, लेकिन वह फ्लॉप साबित हुई.

उन्होंने अपने बेटे अरमान कोहली को सुपरस्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन राजकुमार कोहली ये सपना अधूरा ही रहा. अपने करियर में राजकुमार कोहली ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया. इनमें रीना रॉय, अनीता राज, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी जैसे कलाकार हैं. उन्होंने धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील दत्त, और हेमा मालिनी जैसे दिग्गजों को लेकर भी कई फिल्में बनाई. उनकी फिल्में अक्सर कई रिकॉर्ड तोड़ दिया करती थीं.
September 16, 2025, 09:50 IST





