खेल » ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद करण जौहर भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, बिना परमिशन धड़ल्ले से हो रहा था काम, अब लगेगी लगाम!

ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद करण जौहर भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, बिना परमिशन धड़ल्ले से हो रहा था काम, अब लगेगी लगाम!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी है, एआई से छवि के गलत इस्तेमाल पर कोर्ट सख्त हुआ है.

ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद करण जौहर भी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना परमिशन हो रहा था ये(फोटो साभार: Instagram@karanjohar)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बाद अब करण जौहर ने भी दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. एआई के जमाने में धड़ल्ले से सेलेब्स की छवि और तस्वीर-वीडियो के साथ छेड़छाड़ हो रही है. साथ ही कुछ आर्थिक लाभ कमाने के लिए उनकी आवाज, इमेज और छवि का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में इन सभी पर नकेल कसने के लिए सेलेब्स लगातार कोर्ट का रुख कर रहे हैं.

हाल में ही हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को राहत देते हुए उनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की थी. साथ ही उनकी इमेज और छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को फटकार लगाई थी.

कोर्ट पहुंचे करण जौहर
अब करण जौहर ने भी व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोर्ट से अनुरोध किया है. साथ ही उनके नाम पर अवैध रूप से चल रही ऑनलाइन धोखेधड़ी को रोकने की भी रिक्वेस्ट की है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद करण जौहर भी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना परमिशन हो रहा था ये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी