जयपुर. बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों पिंक सिटी जयपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से शहर की अलग-अलग लोकेशनों पर उन्हें कैमरे के सामने एक्शन करते हुए देखा गया है. जानकारी के अनुसार, आने वाले 8–9 दिनों तक देओल जयपुर की प्रमुख लोकेशनों पर फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग करेंगे. इनमें चंदलाई और आसपास के इलाके भी शामिल हैं. इससे पहले वे मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल में शूटिंग कर चुके हैं. लंबे समय से अटकी हुई यह फिल्म अब पूरी होने के करीब है और मेकर्स का अनुमान है कि अगले साल इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा.
लोगों की दलीलें सुन के लिए तैयार सनी देओल, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे जयपुर – News18 हिंदी
Facebook
Twitter
WhatsApp






