Last Updated:
वो सुपरस्टार हीरोइन जिन्होंने परिवार और घर को संभालने के लिए फिल्मों में काम करना शुरू किया. डेब्यू फिल्म में ही उन्हें बोल्ड सीन तक देने पड़े. जिस सुपरस्टार को दिलों जान से चाहा, उसी ने उन्हें धोखा दे दिया था.

ये कोई और नहीं बल्कि नागिन फेम रीना रॉय हैं जिन्होंने करियर में कई सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर की. रीना को बेशक उनके नाम की वजह से लोग हिंदू समझें लेकिन वह मुस्लिम धर्म और हिंदू धर्म दोनों से ताल्लुक रखती हैं. उनका असली नाम सायरा अली था. दरअसल उनके पिता मुस्लिम थे तो मां शारदा सिन्हा हिंदू. रीना राय जब छोटी ही थीं जब उनके पैरेंट्स का सेपरेशन हो गया. इस फैसले के बाद तीनों बच्चे मां के साथ रहे और मां ने बेटी का नाम सायरा अली से रूपा राय रख दिया.
माता पिता के तलाक के बाद रीना रॉय के परिवार में आर्थिक तंगी शुरू हो गई. ऐसे में उन्हें छोटे में ही काम करना शुरू कर दिया. रीना की मां भी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी थीं. रीना प्रोड्यूसर बीआर इशारा ने अपनी फिल्म में कास्ट किया. मगर पहली ही फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. इसके बाद उन्हीं प्रोड्यूसर ने “ज़रूरत” (1972) में रीना को दोबारा मौका दिया.
रीना रॉय के लिए डेब्यू भी आसान नहीं था. ये किरदार छोटा और बोल्ड सीन से भरा था. मगर एक्ट्रेस की अपनी जरूरतें और जिम्मेदारियां थीं तो उन्होंने इस रोल को स्वीकार कर लिया. इसी फिल्म के बाद एक बार फिर रीना का नाम बदला. इस बार वह रूपा रॉय से रीना रॉय बन गईं. बीआर इशारा ने अपनी अगली फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रीना रॉय को फिर से कास्ट किया. इस फिल्म का नाम था मिलाप. मगर रीना की दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं.
कैसे मिला रीना रॉय को फेम
रीना रॉय के करियर में मोड़ आया 1976 के बाद. जब उन्हें नागिन और कालीचरण मिलीं. ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और वह छा गईं. इन फिल्मों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम रीना रॉय से जुड़ने लगा. दोनों के अफेयर की बातें आम हो चुकी थीं. साथ ही दोनों बैक टू बैक साथ में खूब काम भी कर रहे थे. मगर रीना को धोखा तब मिला जब एक्टर ने पूनम चंडीरामनी संग शादी रचा ली.
शत्रुघ्न सिन्हा संग रीना रॉय का रिश्ता काफी सीरियस था. जब ये रिश्ता टूटा तो रीना काफी दुखी हो गई थीं. इस टूटे दिल के बाद उन्होंने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचा ली. इस शादी से उन्हें एक बेटी जन्नत (सनम) कर लिया. मगर इस शादी के बाद भी रीना रॉय को प्यार नसीब नहीं हुआ. साल 1990 तक आते आते ये शादी खटास से गुजरने लगी. कहते हैं कि मोहसिन बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद लंदन जाना चाहते थे जबकि रीना इंडिया में रहकर भी अपना काम करते रहना चाहती थीं. बस ये बातें कब बढ़ती गईं, पता ही नहीं चला. बात तलाक तक पहुंच गई.
बेटी की कस्टडी के लिए जमीन-आसमान कर दिया एक
रीना रॉय ने तलाक के बाद भी खूब दर्द सहा. उन्होंने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए भी खूब कोर्ट कचहरी के चक्कर काटे थे. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रीना रॉय ने इस बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि बेटी की कस्टडी पाने के लिए उन्होंने साधु-संतों तक से मुलाकात की थी. वह हर कीमत पर बेटी को पाना चाहती थीं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 15, 2025, 19:23 IST





