खेल » राज कपूर की बहन, जिनकी खूबसूरती फरिश्तों का भी डगगमगा दे ईमान, ऋषि कपूर संग डेब्यू करते-करते हुई दरकिनार

राज कपूर की बहन, जिनकी खूबसूरती फरिश्तों का भी डगगमगा दे ईमान, ऋषि कपूर संग डेब्यू करते-करते हुई दरकिनार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जो रिश्ते में राज कपूर की बहन लगती हैं. फिल्मी दुनिया में जब डेब्यू किया तो तहलका ही मचा दिया. राज बब्बर के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. लेकिन फिर भी कभी टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाईं.

राज कपूर की बहन, जिनकी खूबसूरती फरिश्तों का भी डगगमगा दे ईमानखूबसूरती पर जान छिड़कते थे लोग
नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस,जिसकी आंखों में कोई एक बार देख ले, तो उनका दीवाना हो जाए. बॉलीवुड में डेब्यू किया तो ऐसी फिल्म से जिस पर जमकर बवाल काटा गया इस फिल्म में उनके साथ राज बब्बर भी नजर आए थे.

वो हसीन परी कोई और नहीं सलमा आगा है. जिन्होंने दीपक पराशर के साथ फिल्म निकाह में काम किया था. लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि सलमा आगा फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं और वर राज कपूर की बहन हैं.

ब्लॉकबस्टर का वो गाना, चांदनी सी सजी एक्ट्रेस ने जमकर लगाए थे ठुमके, नागिन सी ऐसी लहराई, दंग रह गए थे ऋषि कपूर

नानी ने भी बतौर एक्ट्रेस किया था काम

सलमा आगा की नानी अनवारी बाई बेगम भारतीय सिनेमा की शुरुआती एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उन्होंने ए.आर. कर्दार की 1932 की रोमांटिक फिल्म हीर रांझा में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. ये फिल्म पंजाब की पहली टॉकी फिल्म थी. उनकी मां नसीरीन भी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कर्दार की 1946 की पीरियड ड्रामा शहजहां में काम किया था, जिसे कमाल अमरोही ने लिखा था.उनकी मां भी सिंगर बनना चाहती थीं, लेकिन उनके परंपरावादी परिवार ने उन्हें यह सपना पूरा नहीं करने दिया. बचपन से ही गायन की शौकीन सलमा आगा लंदन में पली-बढ़ीं. उन्हें बार-बार फिल्मों में गाने और एक्टिंग के ऑफर मिलते रहे, लेकिन उनके नाना जुगल किशोर मेहरा इसके सख्त खिलाफ थे.

हिना के लिए थी पहली पसंद

सलमा आगा राज कपूर की मौसेरी बहन रही हैं. राज कपूर के पिता पृथ्वी राज कपूर की मां और सलमा आगा के नाना सगे-भाई बहन थे. उनके नाना दिग्गज अभिनेता-फिल्ममेकर राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के पहले कजिन थे. राज कपूर तो सलमा को अपनी फिल्म हिना से लॉन्च करने वाले थे. लेकिन एक्ट्रेस के नाना ने इस बात का विरोध किया और कहा कि इससे पारिवारिक रिश्तों पर असर पड़ेगा. मजबूर होकर राज कपूर को पीछे हटना पड़ा. बाद में हिना को शोमैन की मौत के बाद उनके बेटे रणधीर कपूर ने 1991 में बनाया और इसमें ज़बा बख्तियार को लॉन्च किया था.

बता दे कि साल 1982 में आई ‘निकाह’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था. बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फिल्म में राज बब्बर, दीपक पाराशर ने लीड रोल में नजर आए थे.फिल्म को लेकर उस दौर में इतना विवाद हुआ था कि इस पर 4 केस दर्ज हुए थे.इस फिल्म के बाद सलमा रातों रात स्टार बन गई थीं. फिर भी करियर में ज्यादा काम नहीं कर पाईं.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

राज कपूर की बहन, जिनकी खूबसूरती फरिश्तों का भी डगगमगा दे ईमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी